एजुकेशन

Hindi Diwas Anchoring Script: हिंदी दिवस पर टीचर्स और स्टूडेंट्स के लिए शानदार एंकरिंग स्क्रिप्ट, लोग हो उठेंगे आपके मुरीद

Hindi Diwas Anchoring Script In Hindi For Students, Teachers (हिंदी दिवस पर एंकरिंग स्क्रिप्ट): प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया (Hindi Diwas Anchoring Script) जाता है। यह दिन हमारे मातृभाषा हिंदी के सम्मान का (Hindi Diwas Anchoring Script In Hindi) प्रतीक है। यहां हम आपके लिए हिंदी दिवस पर शानदार एंकरिंग स्क्रिप्ट लेकर आए हैं। इस तरह आप मंच पर एक के बाद एक हिंदी दिवस का कार्यक्रम प्रस्तुत कर सकते हैं।

Image

Hindi Diwas Anchoring Script In Hindi: हिंदी दिवस पर शानदार एंकरिंग स्क्रिप्ट

Hindi Diwas Anchoring Script In Hindi For Students, Teachers (हिंदी दिवस पर एंकरिंग स्क्रिप्ट): मेरा मान है हिंदी, मेरी शान है हिंदी.....हिंदी केवल एक भाषा नहीं बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और पहचान की जीवंत (Hindi Diwas Anchoring Script) धरोहर है। यह ना केवल महज एक भाषा है बल्कि हम भारतवासियों का (Hindi Diwas Anchoring Script In Hindi) गर्व है। प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया (Hindi Diwas Anchoring Script For Students) जाता है। यही वह दिन है जब संविधान सभा ने हिंदी को भारत की राजभाषा का दर्जा (Hindi Diwas Anchoring Script For Teachers) दिया था। इस दिन से यह दिन हमारी मातृभाषा के सम्मान का प्रतीक बन गया। इस खास मौके पर स्कूल कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। साथ ही इस दिन के महत्व व इतिहास को बयां करने के लिए भाषण व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इसके कार्यक्रम को मंच पर प्रस्तुत करने के लिए एक एंकर भी नियुक्त किया जाता है।

ऐसे में यहां हम आपके लिए हिंदी दिवस पर शानदार एंकरिंग स्क्रिप्ट लेकर आए हैं। इस तरह आप मंच पर एक के बाद एक हिंदी दिवस का कार्यक्रम प्रस्तुत कर सकते हैं। यहां देखें हिंदी दिवस एंकरिंग स्क्रिप्ट इन हिंदी, इंग्लिश

Hindi Diwas Anchoring Script: हिंदी दिवस पर एंकरिंग की शुरुआत ऐसे करें

सुप्रभात / नमस्कार / आदरणीय प्रधानाचार्य जी, माननीय शिक्षकगण, और मेरे प्यारे साथियों। आप सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हिंदी ना केवल महज एक भाषा है बल्कि यह भारत के विभिन्न भाषा व समुदाय को एकता के सूत्र में बांधकर रखती है। कहा जाता है कि जिस प्रकार एक माता अपने पुत्र का कल्याण करती हैं, ठीक उसी प्रकार हिंदी भी हमारे जीवन को सरल व सुगम बनाती है। आज का दिन प्रत्येक भारतवासी के लिए विशेष है। यही वह दिन है जब 76 वर्ष बाद आज ही के दिन 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा देवनागिरी लिपि में लिखी हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया था।

Hindi Diwas Anchoring Script In Hindi: अब कार्यक्रम की ओर अग्रसर

आज के इस पावन अवसर पर हम हिंदी की सुंदरता, उसकी मिठास और उसकी व्यापकता का अनुभव विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से करेंगे। इस प्रकार आप कार्यक्रम की ओर अग्रसर हो सकते हैं।

Hindi Diwas Anchoring Script For Students: भाषण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत

हिंदी दिवस के कार्यक्रम की शुरुआत शानदार भाषण से करें। हमारे सहपाठी हिंदी दिवस पर एक शानदार भाषण प्रस्तुत करने जा रहे हैं। प्रांगण में उपस्थित सभी लोग जोरदार तालियों के साथ उनका स्वागत करें।

Hindi Diwas Anchoring Script For School Assembly: अब हिंदी दिवस पर कविता का पाठ

भाषण के बाद अब हमारे सहपाठी आपके लिए हिंदी दिवस पर शानदार कविता लेकर आए हैं। जिसमें हिंदी भाषा की महानता का चित्रण होगा। सभी छात्र जोरदार तालियों के साथ स्वागत करें।

Hindi Diwas Anchoring Script: तीसरा कार्यक्रम नुक्कण नाटक का

साथियों कहा जाता है कि यदि संदेश अभिनय के माध्यम से दिया जाए तो सीधे सामने बैठे लोगों के दिल में उतरता है। ऐसे में हमारे कुछ सहपाठी आपके लिए हिंदी दिवस पर लघु नाटक लेकर आए हैं। सभी लोग जोरदार तालियों से स्वागत करें। इसी प्रकार एक के बाद एक कार्यक्रम प्रस्तुत करें।

Hindi Diwas Anchoring Script In Hindi: एंकर इस बात का रखें ध्यान

एंकर को यह ध्यान रखना चाहिए कि उद्घाटन में ऊर्जा और आदर दोनों का संतुलन हो। इसके अलावा बीच बीच में मातृभाषा हिंदी पर शानदार कविता या पंक्ति पढ़ें। साथ ही समय का सही प्रबंधन हो ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से चलता रहे। ध्यान रखें कि आपकी स्क्रिप्ट रटी हुई नहीं लगनी चाहिए। अपनी बात दर्शकों की ओर देखकर कहें। सुविधा के लिए कुछ चीजें लिख कर रख सकते हैं लेकिन पूरी स्क्रिप्ट पेपर से देख कर न पढ़ें। वॉइस मॉड्यूलेशन का भी खास ध्यान रखें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article