एजुकेशन

Summer Vacation in Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश समर वेकेशन डेट, 38 दिन तक बंद रहेंगे स्कूल

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated May 20, 2023, 02:50 PM IST

Himachal Pradesh Schools Summer Vacation 2023, HPBOSE HP board 12th result: एक तरफ हिमाचल बोर्ड 12वीं और 10वीं परीक्षा का परिणाम जारी कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ स्कूली छात्रों को समर वेकेशन का इंतजार है। जानें हिमाचल प्रदेश में कब से कब तक रहेंगी ग्रीष्मकालीन अवकाश।

Image

Himachal Pradesh School Summer Vacation 2023

Himachal Pradesh Schools Summer Vacation 2023, HPBOSE HP board 12th result: एक तरफ हिमाचल बोर्ड 12वीं और 10वीं परीक्षा का परिणाम जारी कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ स्कूली छात्रों को समर वेकेशन का इंतजार है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 20 मई को सुबह 11 बजे जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर रोल नंबर दर्ज करके अपने नतीजे देख सकते हैं। इसी बीच हिमाचल प्रदेश समर वेकेशन यानी ग्रीष्मकालीन अवकाश को लेकर भी जानकारी सामने आ गई है। जानें हिमाचल प्रदेश में कब से कब तक रहेंगी ग्रीष्मकालीन अवकाश।

Summer Vacation in Himachal Pradesh Schools

बता दें कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के द्वारा ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन स्कूल संचालित होते हैं। इन स्कूलों का टाइमटेबल अलग रहता है। जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के ग्रीष्मकालीन स्कूलों (Summer Closing Schools) के लिए 22 जून से 29 जुलाई तक 38 दिनों के लिए छुट्टियां होंगी। हिमाचल प्रदेश के ग्रीष्मकालीन स्कूलों में 31 मार्च को घोषित होने वाले परिणाम के बाद 1 अप्रैल से 4 अप्रैल की छुट्टियां हुई थीं। वहीं 5 अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू हुआ था। अब 22 जून से 29 जुलाई तक समर वेकेशन रहेंगे। इसी तरह जिला कुल्लू में बरसात की छुट्टियां 23 जुलाई से 14 अगस्त तक होगी। सर्दियों के मौसम में कुल्लू में 26 दिसंबर से 11 जनवरी तक का 17 दिन का अवकाश रहेगा।

कैसा रहा HPBOSE Class 12th रिजल्ट

हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं के साइंस स्ट्रीम में ओजस्विनी उपमन्यु ने 98.6 प्रतिशत अंकों के साथ बाजी मारी है। वहीं, आर्ट्स स्ट्रीम में तरणिजा शर्मा ने 97.4 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। जबकि, वृंदा ठाकुर ने कॉमर्स स्ट्रीम में 98.4 फीसदी अंकों के साथ पहले स्थान पर जगह बनाई है।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article