एजुकेशन

महाराष्ट्र टीईटी परीक्षा में हिजाब और बुर्का पहनने की अनुमति, 28 जून की परीक्षा के लिए क्या है ड्रेस कोड

महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद (MSCE) ने महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 2026 को लेकर महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण जारी किया है। परिषद ने कहा है कि महिला अभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान हिजाब, बुर्का या दुपट्टा पहनने की अनुमति होगी।

Image

महाराष्ट्र टीईटी परीक्षा में हिजाब और बुर्का अलाउड

MSCE TET Dress code: महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद (MSCE) ने महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 2026 को लेकर महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण जारी किया है। परिषद ने कहा है कि महिला अभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान हिजाब, बुर्का या दुपट्टा पहनने की अनुमति होगी। सुरक्षा और पहचान सत्यापन के मद्देनजर गर्दन के ऊपर किसी भी प्रकार का अतिरिक्त वस्त्र या आवरण पहनने की अनुमति नहीं दी जाएगी। महाराष्ट्र टीईटी परीक्षा 28 जून को आयोजित की जानी है। परीक्षा से पहले परिषद द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया था कि परीक्षा केंद्रों पर हिजाब, बुर्का, मास्क और कैप पहनकर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इस निर्देश के सामने आने के बाद कई महिला अभ्यर्थियों ने आपत्ति जताई और परिषद से नियमों पर पुनर्विचार करने की मांग की।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र टीईटी राज्य में शिक्षक भर्ती के लिए एक महत्वपूर्ण पात्रता परीक्षा है, जिसमें हर वर्ष हजारों उम्मीदवार भाग लेते हैं। ऐसे में परिषद का यह निर्णय परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। परिषद के इस फैसले का बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने स्वागत किया है। उनका मानना है कि इससे धार्मिक स्वतंत्रता और परीक्षा की निष्पक्षता के बीच संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी। वहीं परीक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था और पहचान सत्यापन की प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करें।

उठाया गया था सवाल

इस परीक्षा को लेकर महिला उम्मीदवारों का कहना था कि हिजाब और बुर्का उनकी धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का हिस्सा हैं। ऐसे में परीक्षा के दौरान इन पर प्रतिबंध लगाने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके बाद विभिन्न संगठनों और अभ्यर्थियों की ओर से परिषद को ज्ञापन और प्रतिनिधित्व सौंपे गए।

परिषद ने किया संशोधन

मामले को गंभीरता से लेते हुए महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद ने अपने पूर्व निर्देशों में संशोधन किया और स्पष्ट किया कि महिला उम्मीदवार हिजाब, बुर्का या दुपट्टा पहन सकती हैं। हालांकि परीक्षा केंद्रों पर उनकी पहचान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक जांच और सत्यापन प्रक्रिया का पालन करना होगा। परिषद ने यह भी कहा कि किसी भी अभ्यर्थी को ऐसा वस्त्र पहनने की अनुमति नहीं होगी जिससे पहचान में कठिनाई हो

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article