WB Teacher Recruitment 2024 News, WB Teacher recruitment news: पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर बड़ी खबर है। शिक्षक भर्ती घोटाले में पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार को बड़ा झटका लगा है। कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग पैनल द्वारा की गई शिक्षक भर्ती को रद्द कर दिया (High Court Cancel WB Teacher Recruitment 2016) है। इतना ही नहीं हाईकोर्ट ने 2016 का पूरा पैनल ही निरस्त कर दिया है। साथ ही 9वीं से 12वीं व ग्रुप सी और डी की नियुक्तियां जिनमें धांधलेबाजी पाई गई हैं उसे भी रद्द करने का आदेश दिया है। इसके अलावा कोर्ट ने इन शिक्षकों को 12 प्रतिशत ब्याज के साथ चार हफ्ते के भीतर वेतन लौटाने का आदेश दिया है। इसके लिए कोर्ट ने जिला अधिकारियों को 6 हफ्ते के भीतर पैसे वसूलने की जिम्मेदारी दी है।
इस पैनल ने करीब 23,753 नौकरियां दी थी। वहीं हाईकोर्ट ने पूरे जॉब पैनल को रद्द कर दिया है। जॉब के लिए गठित इस पैनल पर करीब 5 से 15 लाख रुपये घूस लेने का आरोप है। भर्ती घोटाले में पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी और शिक्षा विभाग के कई अधिकारियों के घर करोड़ो रुपये बरामद किए गए हैं।
