एजुकेशन

HBSE 10th 12th Result 2026: डिजिलॉकर और एसएमएस से कैसे देखें हरियाणा बोर्ड का रिजल्ट, ये रहा तरीका

HBSE Haryana Board 10th 12th Result 2026 Declared: हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 14 मई को, जबकि 10वीं (मैट्रिक) का रिजल्ट 17 मई 2026 को जारी किया जाएगा। अकसर रिजल्ट जारी होते समय वेबसाइट क्रैश होने की समस्या होती है। ऐसें में चलिये जानते हैं कि बिना इंटरनेट के रिजल्ट कैसे देख पाएंगे। साथ ही कैसे डिजिलॉकर की मदद से परिणाम देखा जा सकता है।

Image

HBSE 10th-12th result

HBSE 12th Result on DigiLocker and Umang App : बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) 14 मई, 2026 को HBSE 12वीं का रिजल्ट 2026 घोषित करेगा। वहीं 10वीं परीक्षा का रिजल्ट 17 मई 2026 को जारी किया जाएगा। हरियाणा बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षाओं में शामिल हुए छात्र अपने रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। घोषणा होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट, SMS सेवा और DigiLocker के जरिए अपनी प्रोविजनल मार्कशीट ऑनलाइन देख सकेंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे ऑनलाइन रिजल्ट देखते समय आखिरी समय की किसी भी उलझन से बचने के लिए अपने रोल नंबर और एडमिट कार्ड तैयार रखें। इस लेख में जानते हैं कि कैसे हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट डिजिलॉकर और एसएमएस के जरिये चेक किया जा सकता है।

HBSE 12वीं का रिजल्ट 2026 ऑनलाइन कैसे देखें? How to check HBSE 12th Result:

  • हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'HBSE 12th Result 2026' लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और अन्य जरूरी जानकारी डालें।
  • जानकारी ध्यान से सबमिट करें।
  • आपकी प्रोविजनल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • भविष्य में इस्तेमाल के लिए रिजल्ट डाउनलोड करके सेव कर लें।
  • अगर रिजल्ट घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर बहुत ज्यादा ट्रैफिक हो, तो छात्र अपने स्कोर देखने के लिए DigiLocker और SMS सुविधाओं का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
DigiLocker से कैसे देखें हरियाणा बोर्ड का रिजल्ट, How to check HBSE result on DigiLocker :
  • सबसे पहले लॉग इन करें: अपने DigiLocker अकाउंट में साइन इन करें या अपने आधार से जुड़े मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके एक नया अकाउंट बनाएं।
  • नेविगेट करें: 'Education' सेक्शन में जाएं और 'Board of School Education Haryana' (BSEH) चुनें।
  • डॉक्यूमेंट चुनें: 'Class X Marksheet' या 'Class XII Marksheet' का ऑप्शनचुनें।
  • अब अपना 2026 का रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • मार्कशीट आ जाएगी।
  • इसे देखने और डाउनलोड करने के लिए 'Submit' पर क्लिक करें।
HBSE 12वीं की मार्कशीट 2026 में दी गई जानकारी

HBSE 12वीं के रिजल्ट 2026 के साथ जारी की जाने वाली ऑनलाइन मार्कशीट में छात्र के प्रदर्शन से जुड़ी कई जरूरी जानकारियां शामिल होंगी। मार्कशीट पर नीचे दी गई जानकारियां मौजूद होंगी-

  • छात्र का नाम (Student's Name)
  • रोल नंबर (Roll No.)
  • विषय-वार अंक (Subject Wise Marks)
  • प्राप्त कुल अंक (Total Marks)
  • पास/फेल की स्थिति (Pass/Fail Status)
  • योग्यता की स्थिति (Status)
Also Read : HBSE 10th-12th Result 2026 : इस दिन जारी होगा हरियाणा बोर्ड इंटर और मैट्रिक का रिजल्ट, डाउनलोड करने का तरीका देखें

छात्रों को मार्कशीट में दी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांच लेना चाहिए। किसी भी त्रुटि की स्थिति में, उन्हें तुरंत अपने स्कूल प्रशासन या हरियाणा बोर्ड से संपर्क करने की सलाह दी जाती है। हरियाणा बोर्ड द्वारा HBSE 12वीं के परिणाम 2026 की अंतिम घोषणा के समय के संबंध में बहुत जल्द ही एक आधिकारिक पुष्टि जारी किए जाने की उम्मीद है।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्ट author

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्... और देखें

End of Article