HBSE Board 2023 Date Sheet Revised: क्या आपने अभी तक Haryana Board of School Education Revised Date-Sheet डाउनलोड की? यदि नहीं तो जान लें कि हरियाणा बोर्ड ने डेटशीट में बदलाव किया है, और रिवाइज्ड डेटशीट जारी की है, जिसे आप यहां से चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा, भिवानी ने कक्षा 10 और कक्षा 12 दोनों की वार्षिक परीक्षाओं के लिए रिवाइज्ड डेट शीट 2023 जारी कर दी है। जो छात्र हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए उपस्थित होने वाले है वे आधिकारिक वेबसाइट - bseh.org.in से संशोधित समय सारिणी जरूर नोट कर लें। बता दें, हरियाणा बोर्ड रिवाइज्ड डेट शीट के अनुसार, बीएसईएच कक्षा 10, 12 परीक्षा 2023 की शुरुआत 27 फरवरी, 2023 से होगी। हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 28 मार्च, 2023 को इतिहास / जीव विज्ञान की परीक्षा के साथ समाप्त होगी, जबकि हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 25 मार्च, 2023 को सामाजिक विज्ञान के पेपर के साथ समाप्त होगी।
- आधिकारिक वेबसाइट - bseh.org.in पर जाएं
- होमपेज पर न्यूज सेक्शन के तहत हरियाणा बोर्ड रिवाइज्ड डेट शीट 2023 के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
- एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी, अपनी परीक्षा तिथियां जांचें।
- कक्षा 10 और 12 की संशोधित समय सारिणी डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट ले लें।
जरूरी गाइडलाइंस
बीएसईएच परीक्षा 3 घंटे की अवधि के लिए दोपहर 12:30 बजे से 03:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को मैप के लिए Trigonometry Tables & Stencils खुद से लाने की जरूरत है। इसके अलावा छात्र केवल विज्ञान विषयों में रंगीन पेंसिल का उपयोग कर सकते हैं।
