Haryana Board, HBSE 10th Result 2024 declared at bseh.org: हरियाणा बोर्ड रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (BSEH) ने कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 12 मई (Haryana Board 10th Result 2024) को जारी कर दिया है। हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट (HBSE Class 10th Result 2024) की घोषणा बोर्ड अध्यक्ष वीपी यादव की ओर से दोपहर 12 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकते हैं। हालांकि, वेबसाइट क्रैश होने पर रिजल्ट एसएमएस पर भी चेक किया जा सकता है। इसके लिए आपको RESULTHB10 (स्पेस) ROLL NUMBER टाइप करके 56263 पर भेजना होगा। एसएमएस भेजने के कुछ मिनटों बाद ही रिजल्ट आपको मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।
HBSE Class 10th Result 2024: ऐसा रहा हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस साल 10वीं परीक्षा में कुल 2,86,714 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिसमें से 2,73,015 स्टूडेंट्स को सफल घोषित किया गया है। डॉ. यादव ने बताया कि इस परीक्षा में 1,37,167 प्रविष्ठ छात्राओं में से 1,32,119 पास हुई, इनकी पास प्रतिशतता 96.32 रही, जबकि 1,49,547 छात्रों में से 1,40,896 पास हुए, इनकी पास प्रतिशतता 94.22 रही। इस प्रकार छात्राओं ने छात्रों से 2.10 फीसदी ज्यादा पास प्रतिशतता दर्ज कर बढ़त हासिल की है। बता दें कि 10वीं का कुल पास प्रतिशत 95.22 फीसदी दर्ज किया गया है।
How to download HBSE 10th 12th Result 2024
- हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर कक्षा 10वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज कुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
HBSE Class 10th 12th Exam 2024: हरियाणा बोर्ड 10वीं पासिंग मार्क्स
हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 27 फरवरी से 26 मार्च तक आयोजित की गई थी। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 2 अप्रैल तक हुई। इस दौरान हरियाणा के नूंह में अलग-अलग एग्जाम सेंटर्स पर नकल की वजह से 10वीं व 12वीं परीक्षा रद्द कर दी गई थी, जिसका आयोजन दोबारा किया गया था। अब बोर्ड ने 10वीं परीक्षा का रिजल्ट भी जारी कर दिया है। ध्यान रहे कि परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
