Counselling Haryana NEET UG Counselling 2024 Round 2 Result: हरियाणा नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 रिजल्ट 2024 की घोषणा कर दी गई है। हरियाणा के चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग ने uhsrugcounselling.com पर इन रिजल्ट को जारी किया है, उम्मीदवार यहां खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से भी इन रिजल्ट को चेक कर सकते हैं। बता दें, राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा - स्नातक (NEET UG) काउंसलिंग 2024 के राउंड 2 के लिए प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट के साथ मेरिट लिस्ट भी जारी की गई है।
छात्र 29 सितंबर से 5 अक्टूबर, 2024 तक दस्तावेज सत्यापन के बाद अपना प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। कॉलेजों में रिपोर्ट करने की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर, 2024 है।
यह राउंड राज्य के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में MBBS और BDS कार्यक्रमों में 85 प्रतिशत राज्य कोटा सीटों पर प्रवेश निर्धारित करता है। Haryana NEET UG Counselling 2024 में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uhsrugcounselling.com पर अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। यहां से देखें तरीका
Haryana NEET UG Counselling 2024: राउंड 2 प्रोविजनल अलॉटमेंट रिजल्ट कैसे चेक करें
- हरियाणा NEET UG की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर Notifications पर क्लिक करें।
राउंड 2 प्रोविजनल अलॉटमें लिस्ट देखने के लिए इस टेक्स्ट पर क्लिक करें — Round-2 Provisional Allotment of seats of the Candidates for admission to MBBS/BDS Courses Academic Session 2024-25
डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन शिड्यूल देखने के लिए इस टेक्स्ट पर क्लिक करें — Round-2 Revised Physcial Document Verification Scheudle for MBBS/BDS Courses Academic Session 2024-25
UG काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, जिन छात्रों को सीट अलॉटमेंट मिली है, उन्हें 29 सितंबर (शाम 5 बजे) तक वेब एडमिशन पोर्टल के माध्यम से ट्यूशन फीस भी देनी होगी। निर्धारित संस्थान में रिपोर्ट करने की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर है।
जब छात्र प्रोविजनल मेरिट लिस्ट के आधार पर आवंटित कॉलेजों में रिपोर्ट करते हैं, तो उन्हें सत्यापन प्रक्रिया के लिए स्कैन और फोटोकॉपी के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज लाने चाहिए।
