एजुकेशन

Haryana D.El.Ed Result 2022: जारी हुआ हरियाणा डीएलएड परीक्षा का रिजल्ट, bseh.org पर इन स्टेप्स में करें चेक

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 6, 2022, 03:53 PM IST

Haryana DElEd Result 2022, BSEH Haryana DElEd Result 2022 Declared: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने हरियाणा डीएलएड प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष (रेगुलर और रि अपीयर) परीक्षाओं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bseh.org पर जारी कर दिया है। बोर्ड द्वारा परीक्षा जुलाई और अगस्त 2022 में आयोजित की गई थी।

Image

हरियाणा डीएलएड परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है।

Haryana DElEd Result 2022 Released at bseh.org: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने हरियाणा डीएलएड प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष (रेगुलर और रि अपीयर) परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने हरियाणा डीएलएड परीक्षा 2022 में भाग लिया था, वह‌ अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org पर अपनी नतीजे देख सकते हैं। ‌इसके लिए अभ्यर्थियों को रोल नंबर की आवश्यकता होगी। ‌

Haryana DElEd Result 2022: इतने अभ्यर्थी सफल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हरियाणा डीएलएड प्रथम वर्ष की परीक्षा में 11319 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। ‌जिसमें से 4295 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। सफल अभ्यर्थियों में महिलाओं का पास प्रतिशत 43.06% और पुरुषों का 32.32% दर्ज किया गया है।‌ वहीं, हरियाणा डीएलएड द्वितीय वर्ष 2020 की परीक्षा में 13,763 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। जिसमें से 7,955 या 57.80% अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं।

Haryana DElEd Exam 2022: कई केंद्रों पर हुई थी परीक्षा

हरियाणा बोर्ड द्वारा यह परीक्षा जुलाई और अगस्त 2022 में राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। ‌हरियाणा डीएलएड परीक्षा की अवधि 3 घंटे की थी और इस दौरान अभ्यर्थियों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी कोविड-19 दिशा निर्देशों का पालन करना अनिवार्य था। ‌सभी अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से अपने नतीजे देख सकते हैं।

How to check Haryana DElEd Result 2022 : ऐसे डाउनलोड करें हरियाणा डीएलएड रिजल्ट

  • सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bseh.org पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर दिख रहे हरियाणा डीएलएड रिजल्ट 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। ‌यहां रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

BSEH DElEd Result 2022: अभ्यर्थियों के लिए सूचना

आधिकारिक सूचना के अनुसार, परीक्षार्थियों की परफॉर्मेंस शीट शिक्षण संस्थानों की लॉगिन आईडी पर भेजी जाएगी और परीक्षा में पुनः उपस्थित रहे परीक्षार्थियों के आवेदन पत्र संबंधित संस्था की लॉगिन आईडी पर उपलब्ध पैनल के माध्यम से ऑनलाइन भरे जाएंगे। जुलाई 2022 में पुनः उपस्थित रहे परीक्षार्थियों को जनवरी 2023 परीक्षा के लिए 10 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। तय समय के बाद आवेदन करने पर विलंब शुल्क जमा करना पड़ेगा।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article