एजुकेशन

Haryana Board Exam 2023: जारी हुआ हरियाणा बोर्ड 10वीं व 12वीं एडमिट कार्ड, तुरंत करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Feb 20, 2023, 06:33 PM IST

Haryana Board Exam 2023: बोर्ड एग्जाम का सीजन आ चुका है। ऐसे में राज्य बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर रहे हैं। हरियाणा बोर्ड ने भी आज कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जारी कर दिया है।

Image

BSEH Admit Card 2023

Photo : iStock

Haryana Board Exam 2023, HBSE 10th, 12th Admit Card 2023 released on bseh.org.in: हरियाणा बोर्ड एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो चुका है। बोर्ड ऑफ स्कलू एजुकेशन ने आज यानी 20 फरवरी 2023 को कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जारी कर दिया है। हरियाणा बोर्ड एग्जाम एडमिट कार्ड यहां दी गई लिकं के जरिए भी डाउनलोड किया जा सकता है।

Haryana Board Exam Date 2023: बोर्ड परीक्षा की डेट

हरियाणा बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 25 मार्च 2023 तक किया जाएगा। जबकि, कक्षा 12वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 28 मार्च 2023 तक होगी। आज बोर्ड ने इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। ध्यान रहे कि बिना एडमिट कार्ड परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड में दिए सभी निर्देशों को भी ध्यान से जरूर पढ़ लें।

How to download Haryana Board Exam 2023 Class 10th, 12th Admit Card

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
  • फिर Download Admit Card For Academic Secondary/Sr. Secondary Examination के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज करें।
  • अब आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
Haryana Board Exam 2023 Admit Card - Direct Link

Haryana Board Exam Admit Card 2023: कहां मिलेगा एडमिट कार्ड

हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स संबंधित स्कूल से अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। बोर्ड परीक्षा से जुड़े ऐसे ही तमाम अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article