एजुकेशन

जारी हो गया हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, 89.41 प्रतिशत छात्राएं, 81.86 प्रतिशत छात्राएं पास

हरियाणा बोर्ड 12वीं परीक्षा 2025 का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। जिन छात्रों ने इस साल हरियाणा बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में भाग लिया था, bseh.org.in के अलावा खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से अपना परिणाम व स्कोर देख सकेंगे।

Image

हरियाणा बोर्ड 12वीं इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने आज सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में Haryana Board 12th Result 2025 Declare कर दियाए हालांकि कुुछ देर तक पेज नहीं खुल रहा था, लेकिन आधे घंटे के अंदर पेज आसानी से खुलने लगाा BSE 12th Result 2025 Link हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक पोर्टल पर मौजूद हैं, इच्छुक उम्मीदवार bseh.org.in पर जाकर Haryana Board 12th Result 2025 Check कर सकते हैं। हालांकि इस लेख में Haryana Board 12th Result 2025 Link दिया गया है, जहां क्रेडिंशियल डालकर आप अपना परिणाम देख सकेंगे।

हरियाणा बोर्ड 12वीं इंटरमीडियट परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र रोल नंबर और DOB का उपयोग करके ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, इस रिजल्‍ट में 89.41 प्रतिशत छात्राएं जबकि 81.86 प्रतिशत छात्राएं पास हुईं हैं।

BSEH Result 2025 Class 12: जानें कैसा रहा रिजल्ट

नियमित परीक्षार्थियों का परिणाम 35.66 प्रतिशत
स्वयंपाठी छात्रों का परिणाम 63.21 प्रतिशत
मुक्त (ओपन स्कूल) विद्यालय क्रैश कैटेगरी का परिणाम 36.35 प्रतिशत
रि-अपीयर श्रेणी का परीक्षा परिणाम49.93 प्रतिशत

Haryana Board 12th Result 2025 कैसे देखें

  • छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
  • Haryana Board 12th Result 2025 Link पर जाएं।
  • Haryana Board 12th Result 2025 Login करें।
  • HBSE 12th Result 2025 Check करें।

Haryana Board 12th Result 2025: मार्कशीट में क्या होगी जानकारी

इन विवरण को जरूर करें क्रॉस चेक

  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • पंजीकरण संख्या
  • जिला
  • छात्र की श्रेणी
  • छात्र की स्ट्रीम
  • सैद्धांतिक और व्यावहारिक विषयों में प्राप्त अंक
  • परिणाम की स्थिति
  • ग्रेड
  • CGPA
  • छात्र ने किन विषयों में परीक्षा दी है/चुनी है
  • प्राप्त कुल अंक

HBSE 12th Result 2025 SMS से कैसे देखें?

छात्र अपना रोल नंबर प्रामाणिक HBSE Result सेवा नंबर पर भेजकर SMS के माध्यम से भी अपना परिणाम देख सकते हैं। छात्रों को अपने विशेष संस्थानों से अपनी मूल मार्कशीट प्राप्त करने की आवश्यकता होगी, क्योंकि ऑनलाइन मार्कशीट अनंतिम होगी। अधिक जानकारी के लिए, आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article