एजुकेशन

HBSE 10th, 12th Compartment 2025: आ गई जानकारी, जानें कब होगी हरियाणा बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा

HBSE Compartment 2025: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. (प्रो.) पवन कुमार और सचिव डॉ. मुनीश नागपाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कंपार्टमेंट परीक्षाओं के बारे में जानकारी साझा की। अगर आप भी इस परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे थे, तो यहां से जानें कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम

Image

हरियाणा बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा

Haryana Board 10th 12th Compartment 2025: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. (प्रो.) पवन कुमार और सचिव डॉ. मुनीश नागपाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कंपार्टमेंट परीक्षाओं के बारे में जानकारी साझा की। सेकेंड्री और सीनियर सेकेंडरी परीक्षा जुलाई-2025 में आयोजित की जानी है। इसके लिए आवेदन विंडो आज आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर खोल दी गई है।

प्रेस नोट में लिखा है, "जो अभ्यर्थी फरवरी/मार्च-2025 में सेकेंडरी (शैक्षिक) परीक्षा में किसी कारणवश परीक्षा नहीं दे पाए या जिनका परीक्षा परिणाम कंपार्टमेंट घोषित हुआ है और ऐसे अभ्यर्थी जो अपने परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, ऐसे सभी अभ्यर्थी जुलाई-2025 की आंशिक/पूर्ण विषयों की परीक्षा के लिए 20 मई से 29 मई तक ऑनलाइन आवेदन करना सुनिश्चित करें।"

आवेदन शुल्क

  • 20 से 29 मई, 2025- 950 रुपये शुल्क
  • 30 मई से 03 जून, 2025- 100 रुपये विलम्ब शुल्क
  • 04 जून से 08 जून, 2025- 300 रुपये विलम्ब शुल्क
  • 09 जून से 13 जून, 2025- 1000 रुपये विलम्ब शुल्क
  • 13 मई को सीनियर सेकेंडरी का रिजल्ट घोषित
  • 17 मई को माध्यमिक परीक्षा का रिजल्ट जारी

How to SEE Haryana Board 10th 12th Compartment 2025

  • https://bseh.org.in/home जाएं
  • News के नीचे देखें
  • Excess Fees Refund Performa for Sec/ Sr. Sec Exam July-2025 पर किलक करें

किसी भी प्रकार की समस्या या कठिनाई होने पर बोर्ड की वेबसाइट पर जारी हेल्पलाइन नंबर और ई-मेल पर संपर्क किया जा सकता है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article