एजुकेशन

IOCL Apprentice Recruitment 2026: इंडियन ऑयल में अप्रेंटिस के पदों पर निकली वैकेंसी, बिना परीक्षा के डायरेक्ट सेलेक्शन

IOCL Apprentice Recruitment 2026: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 58 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

Image

IOCL Apprentice Recruitment 2026: आईओसीएल में अप्रेंटिस के पदों पर निकली वैकेंसी

IOCL Apprentice Recruitment 2026: आईओसीएल में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (IOCL Apprentice Recruitment) खबर है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 18 अक्टूबर 2026 है। खास बात यह है कि यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन बिना किस परीक्षा के डायरेक्ट किया जाएगा। यहां आप आईओसीएल अप्रेंटिस के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

IOCL Apprentice Recruitment 2026 Qualification, Age Limit: आईओसीएल अप्रेंटिस के लिए क्वालिफिकेशन

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में अप्रेंटिस के पदों पर ट्रेड वाइज अलग अलग योग्यता निर्धारित की गई है। यहां ट्रेड अप्रेंटिस के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड जैसे फिटिशियन, इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिक आदि में आईटीआई का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। वहीं टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवार संबंधित इंजीनियरिंग स्ट्रीम में 3 साल का डिप्लोमा होना जरूरी है। वहीं एज लिमिट की बात करें तो यहां उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 साल निर्धारित की गई है। साथ ही यहां आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

IOCL Apprentice Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे कर सकेंगे आवेदन

  • सबसे पहले IOCL की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर IOCL Apprentice Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

IOCL Apprentice Selection Process: आईओसीएल अप्रेंटिस सेलेक्शन प्रोसेस

IOCL के अप्रेंटिस के पदों पर सेलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो यहां अभ्यर्थियों का सेलेक्शन बिना लिखित परीक्षा के 10वीं व आईटीआई में प्राप्त मार्क्स के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। यहां शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को डायरेक्ट डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इस प्रक्रिया के पूरा होते ही सफल उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग पर रख लिया जाएगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article