एजुकेशन

Haryana ADO Recruitment 2025: हरियाणा एडीओ के 700 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी, इस डेट से करे अप्लाई

Haryana ADO Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: हरियाणा लोक सेवा आयोग ने एग्रीकल्चर डेवलपमेंट ऑफिसर ग्रुप बी के पदों पर भर्ती (Haryana ADO Recruitment 2025) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर (Haryana ADO Vacancy 2025) सकते हैं। यहां आप एचपीएससी एडीओ के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Image

Haryana ADO Recruitment 2025: हरियाणा एडीओ के 785 पदों पर निकली वैकेंसी

Haryana ADO Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: हरियाणा लोक सेवा आयोग ने एग्रीकल्चर डेवलपमेंट ऑफिसर ग्रुप बी के पदों पर भर्ती (Haryana ADO Recruitment 2025) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 785 के पदों की रिक्तियों पर भर्ती (Haryana ADO Recruitment) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर (Haryana ADO Vacancy 2025) सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 5 अगस्त 2025 को लिंक एक्टिव कर सकते हैं। (Haryana ADO Vacancy) दिया जाएगा। पंजीकरण की आखिरी तारीख 25 अगस्त 2025 है। यहां आप एचपीएससी एडीओ के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Haryana ADO Vacancy 2025: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

एचपीएससी के एडीओ के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एग्रीकल्चर में बीएससी (ऑनर्स) की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही मैट्रिक तक संस्कृत या हिंदी विषय होना अनिवार्य है। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 4 साल होनी चाहिए। साथ ही यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

Haryana ADO Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • hpsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Haryana ADO Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।

Haryana ADO Vacancy 2025: आवेदन शुल्क

हरियाणा एडीओ के पदों पर भर्ती के लिए ओएससी, डीएससी, बीसी-ए (नॉन क्रीमी लेयर), बीसी-बी (नॉन क्रीमी लेयर), ईएसएम, ईडब्ल्यूएस और हरियाणा की महिला उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। जबकि हरियाणा के सभी बेंचमार्क दिव्यांगजनों एप्लीकेशन फॉर्म निशुल्क है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article