Happy
Happy Women's Day Quotes
कुछ लोग कहते हैं कि औरत का कोई घर नहीं होता है
लेकिन सच तो ये है कि औरत के बिना कोई घर नहीं होता है
औरत प्यार-मोहब्बत करने वाले को शायद भूल जाए,
पर इज्ज़त करने वालों को कभी नहीं भूलती
नारी का सम्मान सबका परम कर्तव्य है
हर दुख दर्द सह कर वो मुस्कुराती है,
पत्थरों की दीवारों को औरत ही घर बनाती है
नारी ही शक्ति है नर की,
नारी ही शोभा है घर की,
जो उसे उचित सम्मान मिले,
घर में खुशियों के फूल खिलें
Happy Women's Day Quotes in Hindi
वह जन्म देती है, वह मौत से बचाती है,
वह आगे बढ़ाती है, वह औरत कहलाती है।
जग जननी हूं, जग पालक हूं
मैं नारी हूं, न किसी से हारी हूं
निःशेष लोक जन्मा मेरे उर से
फिर भी मैं ही कोख में मारी हूं।
मुस्कराकर, दर्द भुलाकर
रिश्तों में बंद थी दुनिया सारी,
हर पग को रोशन करने वाली
वो शक्ति हैं एक नारी।
Happy Women's Day 2024 Hindi Quotes
मैं अबला नादान नहीं हूं
दबी हुई पहचान नहीं हूं
मैं स्वाभिमान से जीती हूं
रखती अंदर खुद्दारी हूं
मैं आधुनिक नारी हूं
आंचल में ममता लिए हुए
नैनों से आंसु पिए हुए
सौंप दे जो पूरा जीवन
फिर क्यों आहत हो उसका मन
लोग कहते हैं तेरा क्या अस्तित्व नारी,
दुखों को दूर कर, खुशियों को बिखेरे नारी
Happy Women's Day Status in Hindi
दिन की रोशनी ख्वाबों को बनाने में गुजर गई,
रात की नींद बच्चे को सुलाने में गुजर गई,
जिस घर में मेरे नाम की तख्ती भी नहीं,
सारी उम्र उस घर को सजाने में गुजर गई
मां है वो, बेटी है वो,
बहन है वो तो कभी पत्नी है वो
जीवन के हर सुख दुख में शामिल है वो
शक्ति है वो, प्रेरणा है वो
नमन है उन सब नारियों को
जीवन के हर मोड़ पर, हमारा साथ देती है वो!
आप ईश्वर की सबसे अनोखी रचना हैं
आपके बिना मैं अस्तित्व में भी नहीं आ सकता
मुझे जन्म देने और
हमेशा मुझे प्रेरणा देने के लिए धन्यवाद।
