एजुकेशन

Women's Day Speech 2024: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्कूल में दें ये सरल व दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा हॉल

International Womens Day Speech In Hindi 2024 (अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाषण, निबंध): दुनियाभर में प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों पर तरह तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। ऐसे में यहां हम आपके लिए महिला दिवस पर दमदार भाषण लेकर आए हैं।

Image

Womens Day Speech In Hindi

Womens Day Speech, Essay In Hindi 2024 (अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाषण, निबंध 2024): महिलाएं आज समाज का अहम हिस्सा हैं, वहीं बदलते वक्त के साथ महिलाएं आज राष्ट्र निर्माण में भी अपना अहम योगदान दे (Happy Women's Day Speech In Hindi) रही हैं। दुनियाभर में प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह दिन पूर्ण रूप से महिलाओं और उनसे जुड़े मुद्दों को समर्पित है। खेल जगत की बात की जाए या फिर मनोरंजन और राजनीति के क्षेत्र में, हर जगह महिलाओं का परचम बुलंद है।

महिला दिवस की शुरुआत एक मजदूर आंदोलन से हुई। इस आंदोलन में करीब 15 हजार से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया था। इन महिलाओं की मांग थी कि उनके नौकरी के घंटे कम किए जाएं और सैलरी (Happy Women's Day Speech Points) बढ़ाई जाए। साल 1909 में अमेरिकी की सोशलिस्ट पार्टी ने महिला दिवस मनाने का ऐलान किया। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र संघ ने साल 1975 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की घोषणा की। इस दिन से प्रत्येक वर्ष 08 मार्च को महिला दिवस मनाया जाता है।

इस मौके पर स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों पर तरह तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस दिन के महत्व व इतिहास का जिक्र करनेके लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर यहां हम आपको अपने भाषण को दमदार बनाने के आसान टिप्स बताएंगे। आप अपने स्कूल-कॉलेज में अपने भाषण से मौजूद लोगों का दिल जीत सकते हैं।

Happy Women's Day Speech in Hindi

- अपमान न करना नारियों का, इनके बल पर जग चलता हैं, पुरूष जन्म लेकर तो इन्हीं के गोद में पलता हैं।

- अपने हौसले से तकदीर को बदल दूँ, सुन ले दुनिया, हाँ मैं औरत हूँ।

-यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता

इस तरह करें अपने स्पीच की शुरुआत

आदरणीय प्राधानाचार्य महोदय, उप प्राधानाचार्य, अतिथिगण, अध्यापकगण व मेरे प्रिय सहपाठीगण आप सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं। आज हम सभी यहां अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपल्क्ष में एकत्रित हुए हैं।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सबसे सरल व दमदार भाषण

जिस स्थान पर नारी की पूजा की जाती है, वहां स्वयं भगवान का निवास होता है। भारत में नारी को देवी का दर्जा दिया गया है । वहीं पूरे विश्व में आज नारी ने अपने आप को साबित किया है कि वह किसी भी क्षेत्र में किसी स कम नहीं है। आज वह हर जगह पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। महिलाओं की उपलब्धि आज किसी से छुपी नहीं है। चाहे घर हो या युद्ध का मैदान, राजनीति हो या सिनेमा , देश के लिए समर्पण हो या समाज का दायित्व एक महिला हर जगह डटकर खड़ी हुई है। बात अपने हक की हो या अपने कर्तव्यों की महिलाएं सभी का सच्ची निष्ठा से पालन करती हैं। महिला दिवस के अवसर पर हमें हर नारी का सम्मान करना चाहिए ।

महिला दिवस मनाने का खास उद्देश्य है कि, आज हम प्रत्येक नारी का सम्मान करें, उसकी उपलब्धि पर उसकी सराहना करें । यह दिन खास महिलाओं को समर्पित होता है। आज समय है हर महिला की उपलब्धि को उत्सव की तरह मानने की और हर महिला को उसके हक के ले लिए प्रेरित करने की। आज महिलाएं वैसे तो हर क्षेत्र में काबिल हैं, लेकिन आज भी कुछ महिलाएं ऐसी हैं, जो अपने हक सं वंचित हैं। ऐसे में आज सभी संकल्प लेते हैं कि, महिलाओं को उनका सम्मान दिलाएंगे और उनके अधिकारों के प्रति जागरूत करेंगे।

इस कविता के साथ करें महिला दिवस भाषण का समापन

नारी तुम प्रेम हो, आस्था हो, विश्वास हो, टूटी हुई उम्मीदों की एकमात्र आस हो।

हर जान का तुम ही तो आधार हो, नफरत की दुनिया में तुम ही तो प्यार हो।

उठो अपने अस्तित्व को संभालो, केवल एक दिन ही नहीं, हर दिन के लिए तुम खास हो। "

यकीन मानिए इस तरह भाषण देकर आप सभागार में उपस्थित लोगों का दिल जीत सकते हैं। पूरा सभागार गुंजायमान हो उठेगा।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article