एजुकेशन

Haldwani School News: 27 अप्रैल तक हल्द्वानी में स्कूल बंद रहने का आदेश, गर्मी या लू नहीं आदमखोर बनी वजह

Haldwani School News: नैनीताल में हल्द्वानी में आदमखोर जानवर की वजह से 100 से अधिक स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा है। प्रशासन ने हालात को देखते हुए तीन दिनों के लिए स्कूल बंद रखने का आदेश दिया

Image

Haldwani School News (image - chatgpt)

Haldwani School News: नैनीताल से एक चिंताजनक खबर सामने आई है, जहां आदमखोर जंगली जानवर की वजह से 100 से अधिक स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा है। प्रशासन ने हालात को देखते हुए तीन दिनों के लिए स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है। अगर आप भी इस क्षेत्र के वासी है या कोई जान पहचान का छात्र इस एरिया में या आसपास पढ़ने जाता है, तो ये खबर आपके काम की है। जानें क्या है खबर डिटेल में

क्या है पूरा मामला?

पिछले दो महीनों में हल्द्वानी से लगे ग्रामीण इलाकों से लेकर भीमताल और ओखलकांडा तक एक आदमखोर जानवर का आतंक बना हुआ है। (Haldwani School Closed) इस दौरान अब तक आठ लोगों की जान जा चुकी है। लगातार हो रहे हमलों से इलाके में डर का माहौल है।

जंगलों की आग और बढ़ता खतरा

दूसरी तरफ एक कारण गर्मी भी है, यहां गर्मी बढ़ने के साथ ही उत्तराखंड के जंगलों में आग लगने की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। इसका सीधा असर वन्यजीवों और वातावरण पर पड़ रहा है।

जानवर अपने प्राकृतिक आवास छोड़कर आबादी वाले क्षेत्रों की ओर बढ़ रहे

जब जंगलों में आग जैसी घटनाएं होती हैं, तो जानवर खासकर शिकारी जानवर इंसानी बस्ती की ओर बढ़ने पर मजबूर हो जाते हैं। यही कारण है गुलदार और बाघ के हमलों की घटनाएं सामने आ रही हैं।

Haldwani School News

Haldwani School News

आंकड़ों के अनुसार:

15 फरवरी (फायर सीजन की शुरुआत) से अब तक

  • 14 लोगों की मौत
  • 74 लोग घायल
गुलदार और बाघ के हमलों में
  • 12 लोगों की जान गई
  • 16 लोग घायल हुए

हालांकि, विभाग का कहना है कि अब तक ऐसा कोई स्पष्ट प्रमाण नहीं मिला है कि जंगल की आग के कारण ही जानवर अधिक आक्रामक हुए हैं।

स्कूलों पर असर

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने कई क्षेत्रों में स्कूल बंद करने का फैसला लिया है। ज्योलिकोट, भुजियाघाट, रानीबाग और बेल बसानी जैसे इलाकों के सरकारी और निजी स्कूल बंद रहने की खबर है।

आंगनबाड़ी केंद्र भी रहेगा बंद

25 अप्रैल से 27 अप्रैल तक इन स्कूलों के बंद रहने का आदेश है, लेकिन अगर आप इस क्षेत्र में पढ़ने जाते हैं, तो अच्छा होगा कि स्कूल बंद की खबर को पुख्ता करने के लिए स्कूल से संपर्क जरूर करें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article