एजुकेशन

GSEB SSC HSC Time Table 2025: जारी हुआ गुजरात बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा का टाइम टेबल, 27 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

GSEB SSC HSC Time Table 2025: गुजरात बोर्ड ने 10वीं व 12वीं परीक्षा की तारीख जारी कर दी है। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर गुजरात बोर्ड एसएससी व एचएससी एग्जाम 2025 टाइम टेबल चेक कर सकते हैं।

Image

GSEB SSC HSC Time Table 2025

GSEB SSC HSC Time Table 2025: बोर्ड एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSHSEB) की ओर से एसएससी यानी कक्षा 10वीं और एचएससी यानी कक्षा 12वीं परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर एसएससी व एचएससी एग्जाम की डेट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी गुजरात बोर्ड 10वीं 12वीं एग्जाम 2025 टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।

GSEB SSC 10th Exam 2025 Date: कब होगी 10वीं परीक्षा

गुजरात बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 10 मार्च 2025 तक किया जाएगा। कक्षा 10वीं में पहले दिन पहली भाषा - गुजराती/हिंदी/मराठी/अंग्रेजी/उर्दू/सिंधी/तमिल/तेलुगु/उड़िया का पेपर होगा। इसके बाद 1 मार्च 2024 को स्टैंटर्ड/बेसिक मैथ्स का पेपर होगा। जबकि, 3 मार्च को सोशल साइंस, 5 मार्च को इंग्लिश, 6 मार्च को गुजराती और 8 मार्च को साइंस का पेपर होगा। वहीं, 10 मार्च को दूसरी भाषा का पेपर होगा।

GSEB HSC 12th Time Table 2025: कब होगी 12वीं परीक्षा

गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं के साइंस स्ट्रीम की परीक्षा 27 फरवरी से शुरू होकर 10 मार्च तक चलेंगी। जबिक, कॉर्मस और आर्ट्स स्ट्रीम की परीक्षा 27 परवरी से 13 मार्च तक आयोजित की जाएगी। बता दें कि परीक्षाओं का आयोजन सुबह और शाम की अलग अलग शिफ्ट में किया जाएगा।

How to download GSEB SSC HSC Time Table 2025

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर 10वीं व 12वीं एग्जाम टाइम टेबल लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: बीपीएससी 70वीं प्रीलिम्स परीक्षा के लिए बढ़ी आवेदन की आखिरी तारीख, अब इस डेट तक करें अप्लाई

GSEB 10th 12th Admit Card 2025: फरवरी में आएगा एडमिट कार्ड

गुजरात बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड फरवरी के दूसरे सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article