एजुकेशन

GSEB SSC HSC Result 2023: जारी होने जा रहा गुजरात बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट, जानें कब मिलेगी मार्कशीट

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated May 22, 2023, 05:27 PM IST

GSEB Gujarat Board Result 2023, GSEB 10th 12th Result 2023 Date and Time: गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSHSEB) कक्षा 10वीं व 12वीं आर्ट्स और कॉमर्स रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जारी करने जा रहा है। स्टू़डेंट्स यहां दी गई लिंक के जरिए अपने नतीजे देख सकेंगे।

Image

GSEB HSC SSC Result 2023

Photo : iStock

GSEB HSC SSC Result 2023, Gujarat Board 10th 12th Result 2023 Date and Time: गुजरात बोर्ड परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSHSEB) कक्षा 10वीं व 12वीं आर्ट्स और कॉमर्स परीक्षा का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। इसकी घोषणा राज्य शिक्षा मंत्री की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। जिसके बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर रोल नंबर दर्ज करके अपने नतीजे देख सकेंगे। बता दें कि बोर्ड 12वीं साइंस का रिजल्ट पहले ही घोषित कर चुका है।

GSEB Gujarat Board 10th 12th Result 2023: मार्च में हुई परीक्षा

गुजरात बोर्ड एचएससी (HSC) यानी कक्षा 12वीं परीक्षा का आयोजन 14 मार्च से 29 मार्च तक किया गया था। वहीं, एसएससी (SSC) यानी 10वीं की परीक्षा 14 मार्च से 28 मार्च तक हुई थी। अब स्टूडेंट्स बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि 10वीं व 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। हालांकि, दो से अधिक विषयों में इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा।

GSEB Class 10th 12th Result 2023: कब जारी होगा रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट एक साथ 26 मई को जारी किया जाएगा। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की सटीक तारीख और समय की घोषणा नहीं की है। अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। जिसके बाद परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से इन स्टेप्स के जरिए अपने नतीजे देख सकेंगे। वहीं, एसएमएस पर रिजल्ट चेक करने के लिए GJ12S<space>Seat Number टाइप करके 58888111 पर भेजना होगा।

How to download Gujarat Board GSEB HSC SSC Result 2023

  • गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर 10वीं व 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
GSEB HSC SSC Marksheet 2023: कहां मिलेगी मार्कशीट

गुजरात बोर्ड 10वीं व 12वीं की प्रोविजनल मार्कशीट बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकती है। हालांकि, ओरिजनल मार्कशीट के लिए कुछ दिन इंतजार करना होगा क्योकि यह संबंधित स्कूल की तरफ से वितरित की जाएगी।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article