एजुकेशन

GSEB HSC Result 2024 Declared: घोषित हुए गुजरात बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, 82.45% गया साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट

GSEB HSC Science Result 2024 Declared: गुजरात बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इन रिजल्ट को गुजरात बोर्ड की आधिकारिक साइट gseb.org पर से देखा व डाउनलोड किया जा सकेगा। हालांकि इस खबर में डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है, जिस पर क्लिक करके आप अपना स्कोर देख सकते हैं। जानें गुजरात बोर्ड 12वीं रिजल्ट कैसे देखें

Image

गुजरात बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

GSEB HSC Science Result 2024 Declared: Gujarat Secondary and Higher Secondary Education Board GSEB HSC Result 2024 Declared कर दिया गया है। गुजरात बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज 9 मई को सुबह 9 बजे (साइंस, वोकेशनल और संस्कृत विषयों के लिए) जारी किया गया। इन रिजल्ट को गुजरात बोर्ड की आधिकारिक साइट gseb.org पर से देखा व डाउनलोड किया जा सकेगा। हालांकि इस खबर में डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है, जिस पर क्लिक करके आप अपना स्कोर देख सकते हैं।

इस साल साइंस स्ट्रीम का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 82.45% और सामान्य स्ट्रीम का 91.93% है। गुजरात कक्षा 12वीं विज्ञान परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए, छात्रों को प्रत्येक विषय में 100 में से कम से कम 33 अंक प्राप्त करने की जरूरत थी।

गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट का पास प्रतिशत पिछले साल से करें तुलना

इस वर्ष उत्तीर्ण प्रतिशत में सुधार हुआ है:-

  • साइंस स्ट्रीम पास प्रतिशत 2024 - 82.45%
  • साइंस स्ट्रीम पास प्रतिशत 2023 - 65.58%
  • सामान्य स्ट्रीम उत्तीर्ण प्रतिशत 2024 - 91.93%
  • सामान्य स्ट्रीम पास प्रतिशत 2023 - 73.27%

इन रिजल्ट की घोषणा गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आज 9 मई को सुबह 9 बजे की गई। गुजरात बोर्ड ने बीते दिन ही GSEB HSC Result 2024 Date and Time की जानकारी दे दी थी। जानें साइंस, वोकेशनल और संस्कृत विषयों के लिए गुजरात बोर्ड 12वीं रिजल्ट स्टेप बाय स्टेप कैसे देखें?

GSEB HSC 12th How to Check, गुजरात बोर्ड 12वीं रिजल्ट कैसे देखें?

  • GSEB HSC 12th Result official Website पर जाएं
  • GSEB HSC 12th Result Link पर जाएं।
  • GSEB HSC 12th Result Roll Number डालें।
  • GSEB HSC 12th Result Check करें।
  • GSEB HSC 12th Result Download करें।

गुजरात बोर्ड (एचएससी) परीक्षा 2024 में 4,77,392 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थ। सभी का इंतजार आज खत्म हुआ।

Gujarat Board 12th Result 2024 Passing criteria, क्या है पासिंग क्राइटेरिया

GSEB HSC 12th परीक्षा पास करने के लिए Theory व Practical सहित सभी विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करना जरूरी है। इस वर्ष गुजरात बोर्ड परीक्षा (एसएससी और एचएससी) में बैठने वाले छात्रों की कुल संख्या 1,212,290 थी। इस वर्ष GSEB HSC 12th Result Pass Percentage की जानकारी कुछ पल में अपडेट कर दी जाएगी।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article