GSEB HSC Admit Card 2025: बोर्ड एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSHSEB) की ओर से एचएससी यानी कक्षा 12वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी गुजरात बोर्ड 12वीं एडमिट कार्ड 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
GSEB HSC 12th Exam 2025: फरवरी में होगी परीक्षा
गुजरात बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 17 मार्च 2025 तक किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 10:30 बजे से 1:45 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:45 बजे तक आयोजित की जाएगी। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो गुजरात बोर्ड 12वीं एडमिट कार्ड फरवरी के तीसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
How to download GSEB HSC Admit Card 2025
- गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर एचएससी 12वीं एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Gujarat Board HSC Exam 2025: लाखों स्टूडेंट्स देंगे परीक्षा
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल गुजरात बोर्ड 12वीं जनरल स्ट्रीम में लगभग 4.23 लाख और साइंस स्ट्रीम में 1.11 लाख स्टूडेंट्स शामिल होंगे। सभी स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड में दिए सभी दिशानिर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें।
