एजुकेशन

GSEB 12th Arts Commerce Result 2023: आज नहीं इस दिन जारी होगा गुजरात बोर्ड 12वीं रिजल्ट, gseb.org पर करें चेक

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated May 27, 2023, 11:17 AM IST

GSEB Gujarat Board 12th Arts Commerce Result 2023: गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSHSEB) की ओर से कक्षा 12वीं कॉमर्स और आर्ट्स रिजल्ट की घोषणा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर की जाएगी। स्टूडेंट्स यहां दी गई लिंक के जरिए नतीजे देख सकते हैं।

Image

GSEB 12th Result 2023

Photo : iStock

GSEB Gujarat Board 12th Arts Commerce Result 2023: गुजरात बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अपडेट है। गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSHSEB) कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। बता दें कि 12वीं साइंस का रिजल्ट पहले ही जारी कर दिया गया था। बोर्ड की ओर से अब 12वीं कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के नतीजे घोषित किए जाएंगे। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर रोल नंबर दर्ज करके अपने नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

GSEB Gujarat 12th Result 2023: फर्जी नोटिस वायरल

गुजरात बोर्ड 12वीं कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम रिजल्ट को लेकर एक नोटिस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसके अनुसार 12वीं के नतीजे आज यानी 27 मई को जारी किए जाएंगे। हालांकि, बोर्ड ने मामले का संज्ञान लेते हुए नोटिस को फर्जी बताया है। गुजरात बोर्ड की ओर से 12वीं रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी।

Gujarat 12th Arts Commerce Result 2023: कब हुई 12वीं परीक्षा

गुजरात बोर्ड एचएससी यानी कक्षा 12वीं परीक्षा का आयोजन 14 मार्च से 29 मार्च तक किया गया था। वहीं, एसएससी यानी 10वीं की परीक्षा 14 मार्च से 28 मार्च तक हुई थी। बोर्ड ने 10वीं रिजल्ट की घोषणा 25 मई को कर दी थी। अब जल्द ही 12वीं के नतीजे भी जारी कर दिए जाएंगे।

How to download GSEB Gujarat Board 12th Result 2023

  • गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
GSEB 12th Result 2023: पास होने के लिए इतने नंबर जरूरी

गुजरात बोर्ड 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। हालांकि, इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा। ध्यान रहे कि इस परीक्षा में भी पासिंग मार्क्स न मिलने पर फेल घोषित कर दिया जाएगा।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article