GSEB 12th Arts, Commerce Results 2023: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) कल, यानी 31 मई को सुबह 8 बजे गुजरात बोर्ड 12 वीं आर्ट्स और कॉमर्स परिणाम 2023 (GSEB 12th Arts, Commerce Results 2023) जारी करेगा। रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर अपना परिणाम देख सकेंगे। राज्य 12वीं बोर्ड आर्ट्स और कॉमर्स के परिणाम डाउनलोड (GSEB 12th Results 2023) करने के लिए, उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और अन्य जानकारी जीएसईबी की परिणाम वेबसाइट (Gujarat Board Results 2023) पर सबमिट करनी होगी।
14 मार्च से 29 मार्च तक हुई थी 12वीं की परीक्षा
GSEB ने 14 मार्च से 29 मार्च तक गुजरात बोर्ड 12वीं की परीक्षा आयोजित की थी। छात्रों को पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। बोर्ड में ग्रेडिंग सिस्टम भी है, जिसमें 91 प्रतिशत या उससे अधिक प्राप्त करने वालों के लिए A1 ग्रेड शामिल है, A2 ग्रेड उन्हें दिया जाता है जो 91 से 80 प्रतिशत प्राप्त करते हैं, B1 ग्रेड उन्हें 80 से 71 प्रतिशत प्राप्त करते हैं और B2 ग्रेड उन्हें जारी किया जाता है जो 70 से 61 फीसदी अंक प्राप्त करते हैं।बोर्ड की वेबसाइट के क्रैश होने या फिर सर्वर की समस्या होने पर छात्र अपने GSEB HSC परिणाम 2023 को एसएमएस के माध्यम से भी एक्सेस कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को GJ12S टाइप करना होगा और उसके बाद एक स्पेस और फिर संबंधित सीट नंबर लिखना होगा। अब उन्हें उस मैसेज को 58888111 पर भेजना होगा। कुछ सेकंड के भीतर छात्रों को उनके फोन पर जीएसईबी 12वीं का रिजल्ट मिल जाएगा।
छात्र ऐसे देख पाएंगे रिजल्ट:-
स्टेप 1 : आधिकारिक वेबसाइट - gseb.org पर जाएं।
स्टेप 2 : होमपेज पर रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
स्टेप 3 : लॉगिन विंडो में, छह अंकों की सीट संख्या दर्ज करें और डिटेल सबिमट करें।
स्टेप 4 : गुजरात एचएससी आर्ट्स, कॉमर्स रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 5 : एक प्रिंटआउट लें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सेव कर लें।
जीएसईबी ने 2 मई को सुबह 9 बजे साइंस स्ट्रीम के लिए 12वीं बोर्ड के नतीजे घोषित किए। इस साल गुजरात एचएससी 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत लगभग 1.07 लाख छात्रों में से लगभग 1,06,347 छात्रों ने परीक्षा दी। गुजरात बोर्ड के लिए कक्षा 12 की परीक्षाएं 14 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित की गईं, जबकि प्रैक्टिकल एग्जाम 20 फरवरी से शुरू हुईं और 28 फरवरी को समाप्त हुईं।
