Sarkari Jobs 2026 : बीते महीने कई सरकारी भर्तियां निकली थीं। इनमें से कई भर्तियों की लास्ट डेट एकदम नजतीक है। ऐसे में जो अभ्यर्थी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं वे लास्ट डेट से पहले-पहले इसके लिए अप्लाई कर लें। कई भर्तियों की आखिरी तारीख 27 से लेकर 30 अप्रैल के बीच है। ऐसे में बिना देरी किए इन भर्तियों के लिए जल्दी से अप्लाई कर लें ताकि आप सरकारी नौकरी का शानदार मौका न गंवाएं।
SPMCIL भर्ती की लास्ट डेट नजदीक
इंडिया गवर्नमेंट मिंट (SPMCIL) ने 2026 की भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन (विज्ञापन संख्या IGMN-01/2026) जारी किया है। ये भर्ती सुपरवाइजर, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (JOA) और जूनियर टेक्नीशियन सहित विभिन्न पदों पर कुल 94 खाली पदों के लिए है। मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और नोएडा में रहने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 मार्च को शुरू हुए थे और 27 अप्रैल तक चलेंगे।
ये भर्ती 94 पदों को भरने के लिए की जा रही है, जिसमें सुपरवाइजर (विभिन्न विषय), जूनियर ऑफिस असिस्टेंट, जूनियर टेक्नीशियन (अलग-अलग ट्रेड), और एनग्रेवर जैसे पद शामिल हैं। सामान्य/OBC/EWS के लिए 600 रुपये शुल्क रखा गया है वहीं SC/ST/PwBD को 200 रुपये फीस देनी होगी। पात्र उम्मीदवारों को आधिकारिक SPMCIL-2026 पंजीकरण पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
इंडियन बैंक में नौकरी का मौका
इंडियन बैंक में नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए भी आखिरी मौका है। यहां स्पेशलिस्ट ऑफिसर, मैनेजर, सीनियर मैनेजर, मैनेजर HR, असिस्टेंट मैनेजर-आर्किटेक्ट समेत कई पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इस भर्ती के तहत 350 पदों को भरा जाना है।
इसके लिए इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट indianbank.in पर जाएं। अब होमपेज पर रीक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करने के बाद Indian Bank SO Recruitment 2026 लिंक को खोलें। New registration पर क्लिक करके सारी जरूरी जानकारी भरें। अब रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म को पूरा भरें। जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। फॉर्म सबमिट करने के बाद इसका प्रिंटआउट अपने पास रख लें। इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 28 अप्रैल है।
IMU CET 2026 खोलेगा सरकारी नौकरी के द्वार
IMU CET 2026 (इंडियन मैरीटाइम यूनिवर्सिटी) में CET 2026 परीक्षा 24 मई को कराई जाएगी। इसके लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 24 मई तय की गई है। सरकारी मैरीटाइम कोर्स (B.Tech, आदि) के लिए हैं, जिसके लिए योग्यता 12वीं पास (पीसीएम) है। ये एक तरह से सरकारी मैरीटाइम नौकरियों (शिपिंग, नेवी से जुड़े करियर) का प्रवेश द्वार है। उम्मीदवारों को IMU CET पंजीकरण पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा।
EIL की इस भर्ती की लास्ट डेट नजदीक
इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (EIL) भर्ती 2026 के तहत एसोसिएट इंजीनियर के 29 पदों को भरा जाना है। इसके लिए उम्मीदवारों का B.E/B.Tech होना जरूरी है। इसके लिए आवेदन की आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2026 तय की गई है। इसके बाद उम्मीदवारों को 86,000 से लेकर 1.1 लाख तक की मासिक सैलरी दी जाएगी। ये भर्ती सबसे ज्यादा वेतन वाली PSU इंजीनियर नौकरियों में से एक है।
LIC में नौकरी के लिए जल्द करें अप्लाई
LIC Housing Finance Limited (LIC HFL) ने 2026 में 180 जूनियर असिस्टेंट पदों के लिए भर्ती की घोषणा की है, जिसके लिए आवेदन 16 अप्रैल से 30 अप्रैल, 2026 तक खुले रहेंगे। जिन ग्रेजुएट्स के कम से कम 55% अंक हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट lichousing.com के ज़रिए आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में एक ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू शामिल है; इस पद के लिए सैलरी पैकेज काफी अच्छा है, जिसका अनुमान लगभग ₹30,000–₹35,000+ है। इस भर्ती के आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: www.lichousing.com और फिर Careers (करियर) सेक्शन पर जाएं। इसके बाद ऑनलाइन रजिस्टर करें और 16.04.2026 से 30.04.2026 के बीच आवेदन फॉर्म भरें। फिर स्कैन किए गए दस्तावेज अपलोड करें (फोटो, हस्ताक्षर, बाएं अंगूठे का निशान, हाथ से लिखा हुआ घोषणा पत्र)। क्रेडिट/डेबिट कार्ड/UPI/Netbanking के जरिए शुल्क का भुगतान करें।
