Good Friday School Holiday 2025
Good friday school holiday in India UP School closed on Good Friday: 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे मनाया जाएगा। गुड फ्राइडे का दिन ईसाई धर्म के लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। यह दिन यीशु मसीह के क्रूस पर बलिदान और मृत्यु की स्मृति में मनाया जाता है। गुड फ्राइडे के दिन ईसाई धर्म के लोग काले रंग के कपड़े पहनते हैं और यीशु से अपने पापों के लिए क्षमा मांगते हैं। इस दिन को ब्लैक फ्राइडे के नाम से भी मनाया जाता है। इस दिन सरकारी संस्थानों में अवकाश रहता है। गुड फ्राइडे को कई राज्यों में सार्वजनिक अवकाश के रूप में मान्यता प्राप्त है, और इस दिन स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय और कई निजी संस्थान बंद रहते हैं। आइये जानते हैं कि इस दिन स्कूलों में अवकाश रहेगा या नहीं?
ईसा मसीह के बलिदान को याद करने के लिए इस दिन प्रार्थना और उपवास किया जाता है। बिहार में भी यह एक महत्वपूर्ण अवकाश है। इस दिन सरकारी संस्थान और स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे।
यूपी से सटे राज्य उत्तराखंड में भी गुड फ्राइडे के मौके पर 18 अप्रैल को अवकाश रहेगा। वहीं, मध्य प्रदेश में भी गुड फ्राइडे की छुट्टी 18 अप्रैल को रखी गई है। बिहार सहित छत्तीसगढ़ और झारखंड राज्य में भी गुड फ्राइडे के मौके पर अवकाश रहेगा।