एजुकेशन

GOA Board SSC 10th Result 2023, gbshse.in: जारी हो गया गोवा बोर्ड एसएससी का रिजल्ट, results.gbshsegoa.net पर करें चेक

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated May 20, 2023, 04:05 PM IST

GOA Board SSC 10th Result 2023 Declared at results.gbshsegoa.net, gbshse.in, Sarkari Result 2023: गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने आज यानी 20 मई को ठीक 4:30 पर जारी कर दिया है। छात्र ऑफिशियल साइट results.gbshsegoa.net पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। तथा अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

GOA Board SSC 10th Result 2023: यहां चेक करें गोवा बोर्ड का रिजल्ट

GOA Board SSC 10th Result 2023 Declared at results.gbshsegoa.net, gbshse.in, Sarkari Result 2023: गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने एसएससी यानी 10वीं का रिजल्ट जारी कर (GOA Board SSC Result) दिया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट results.gbshsegoa.net, gbshse.in पर उपलब्ध करवा दिया (GOA Board 10th Result) गया है। छात्र अपने रोल नंबर व स्कूल कोड के जरिए रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

इस बार गोवा बोर्ड 10वीं की परीक्षा 2 टर्म में आयोजित की गई थी। दूसरे टर्म की परीक्षा 1 अप्रैल से 24 अप्रैल 2023 तक निर्धआरित थी। इसके लिए कुल 20 हजार 476 छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था । जिसमें से 10 हजार 74 लड़के व 10 हजार 402 छात्राएं शामिल थी। रिजल्ट जारी होने के बाद लिंक एक्टिव कर दिया गया है। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

GOA Board SSC 10th Result 2023: गोवा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट results.gbshsegoa.net, gbshse.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Goa Board SSC 10th Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर, स्कूल कोड व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर मार्कशीट सेव कर लें या फिर इसकी एक छायाप्रति निकाल लें।

GOA Board Result 2023: ऐसे छात्रों को नहीं किया जाएगा प्रोन्नत

गोवा बोर्ड एसएससी की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स होने चाहिए। इसके साथ ही थ्योरी व प्रैक्टिकल में अलग अलग पास होना अनिवार्य है। अगर आपके कुल मिलाकर 33% से कम मार्क्स आए हैं, तो ऐसे छात्रों को फेल माना जाएगा। इन्हें अगली कक्षा में प्रोन्नत नहीं किया जाएगा।
आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article