एजुकेशन

GK Questions Answer: चीनी का कटोरा किस देश को कहते हैं? देखें जनरल नॉलेज के ट्रिकी सवाल जवाब

GK Tricky Question Answer in Hindi: जनरल नॉलेज सेक्शन की तैयारी के लिए अक्सर छात्रों को मोटी-मोटी किताबों को पढ़ते देखा गया है। UPSC, UP PCS, SSC, IBPS और RRB जैसी परीक्षाओं में जनरल नॉलेज और करेंट अफेयर्स के सवाल (GK and Current Affairs Questions) जरूर पूछे जाते हैं।

Image

GK Question Answer

Photo : Times Now Digital

GK Question Answer in Hindi: प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को सबसे ज्यादा डर जनरल नॉलेज और करेंट अफेयर्स सेक्शन में लगता है। इस सेक्शन की तैयारी के लिए अक्सर छात्रों को मोटी-मोटी किताबों को पढ़ते देखा गया है। UPSC, UP PCS, SSC, IBPS और RRB जैसी परीक्षाओं में जनरल नॉलेज और करेंट अफेयर्स के सवाल (GK and Current Affairs Questions) जरूर पूछे जाते हैं। इस सेक्शन की तैयारी के लिए कुछ जरूरी सवाल-जवाब यहां बताया गया है। इन सवालों की मदद से परीक्षा में अच्छे अंत हासिल कर सकते हैं।

General Knowledge के जरूरी सवाल-जवाब

प्रश्न: चीन, भारत, जापान एवं जर्मनी में से किसमें धान की उत्पादकता सर्वाधिक है?

उत्तर : चीन में

प्रश्न: इजराइल, मैक्सिको, पाकिस्तान एवं आस्ट्रेलिया में से किसमें कपास का प्रति हेक्टेयर उत्पादन सर्वाधिक है?

उत्तर : आस्ट्रेलिया में

प्रश्न: USA के किस राज्य में कॉफी का उत्पादन होता है?

उत्तर : हवाई में

प्रश्न: सब्जियों की खेती को क्या कहते हैं?

उत्तर : पामोलॉजी

प्रश्न: विश्व का ‘चीनी का कटोरा’ किसे कहा जाता है?

उत्तर : क्यूबा को

प्रश्न: विश्व का ‘धान जीन बैंक’ कहां स्थित है?

उत्तर : फिलीपीन्स में

प्रश्न: जापान का सबसे व्यस्त समुद्री पत्तन कौन सा है?

उत्तर : योकोहामा

प्रश्न: समान वर्षा वाले क्षेत्र को जोड़ने वाली रेखा क्या कहलाती है?

उत्तर : आइसोहाइट

प्रश्न: किस देश के नाम का मतलब होता है ‘40 कबीलो का देश’?

उत्तर : किर्गिजस्तान

प्रश्न: टुला कहां स्थित है?

उत्तर : रूस में

प्रश्न: कौन सा देश तांबे का बृहत्तम उत्पादक है?

उत्तर : चिली

प्रश्न: कौन सा शहर धातु के व्यापार का सबसे बड़ा केन्द्र है?

उत्तर : लंदन

प्रश्न: किस उद्योग की अवस्थिति के लिए कच्चे माल की उपलब्धि मूल कारक नहीं है?

उत्तर : इलेक्ट्रानिक्स

प्रश्न: विश्व में सूती वस्त्रें का अग्रणी उत्पादक देश कौन सा है?

उत्तर : चीन

प्रश्न: सूर्य का आकार पृथ्वी से लगभग कितने गुना बड़ा है?

उत्तर : 109 गुना

प्रश्न: सौरमंडल का सबसे ठंडा ग्रह है कौन सा है?

उत्तर : नेपच्यून (वरूण)

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article