एजुकेशन

CDAC C-CAT 2027 का फॉर्म जारी, जानें कौन कब तक कर सकता है आवेदन

CDAC C-CAT 2027 Form: सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (CDAC) ने C-CAT 2027 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार आज से आधिकारिक वेबसाइट cdac.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Image

CDAC C-CAT 2027 का फॉर्म जारी

CDAC C-CAT 2027 Application Window Begins: सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (CDAC) ने C-CAT 2027 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार CDAC के कॉमन एडमिशन टेस्ट में शामिल होना चाहते हैं, वे 25 नवंबर 2026 से आधिकारिक वेबसाइट cdac.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 29 दिसंबर 2026 तय की गई है।

इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 5 जनवरी से 9 जनवरी 2027 तक डाउनलोड किए जा सकेंगे। परीक्षा का आयोजन 9 और 10 जनवरी 2027 को किया जाएगा।

CDAC C-CAT 2027 Imp Date
कार्यक्रमतारीख
आवेदन शुरू25 नवंबर 2026
आवेदन की आखिरी तारीख29 दिसंबर 2026
एडमिट कार्ड डाउनलोड5 से 9 जनवरी 2027
परीक्षा की तारीख9 और 10 जनवरी 2027

CDAC C-CAT 2027 Eligibility

उम्मीदवार के पास इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके लिए IT, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, टेलीकम्युनिकेशन, इलेक्ट्रिकल या इंस्ट्रूमेंटेशन विषयों में 10+2+4 या 10+3+3 साल का कोर्स मान्य है।

इसके अलावा कंप्यूटर साइंस, IT या इलेक्ट्रॉनिक्स में MSc/MS (10+2+3+2 साल) करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

CDAC C-CAT 2027 Exam Pattern

C-CAT में तीन सेक्शन होंगे- A, B और C। हर सेक्शन के लिए एक घंटे का समय मिलेगा और प्रत्येक में 50 ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे। हर सही जवाब पर 3 अंक मिलेंगे, जबकि गलत जवाब पर 1 अंक कटेगा। सवाल छोड़ने पर कोई अंक नहीं कटेगा। प्रत्येक सेक्शन के अधिकतम अंक 150 होंगे।

CDAC C-CAT 2027 Fees

कोर्स कैटेगरी-II के लिए A+B पेपर चुनने पर 1,550 रुपये और कोर्स कैटेगरी-III के लिए A+B+C पेपर चुनने पर 1,750 रुपये फीस देनी होगी। भुगतान नेट बैंकिंग, UPI, क्रेडिट या डेबिट कार्ड से किया जा सकता है।

CDAC C-CAT 2027 Steps to Apply

1. सबसे पहले CDAC की आधिकारिक वेबसाइट cdac.in पर जाएं।

2. होमपेज पर CDAC C-CAT 2027 के लिंक पर क्लिक करें।

3. रजिस्ट्रेशन के लिए मांगी गई जानकारी भरें।

4. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आवेदन फॉर्म भरें।

5. अपनी कोर्स कैटेगरी के अनुसार फीस जमा करें।

6. फॉर्म सबमिट करके कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।

उम्मीदवार भविष्य में जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल के लिए आवेदन कंफर्मेशन पेज का प्रिंटआउट भी अपने पास रख लें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article