एजुकेशन

दुनिया का सबसे बड़ा छत्र वाला पेड़ थिम्मम्मा मरिमनु किस राज्य में है? केबीसी में पूछा गया सवाल

Which State Has Thimmamma Marrimanu Tree: क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा छत्र वाला पेड़ थिम्मम्मा मरिमनु किस राज्य में है। अपने आपको जीके का धुरंधर बताने वाले की कंफ्यूज हो जाएंगे। अगर आप भी नहीं जानते हैं तो यहां जान लीजिए।

Image

दुनिया का सबसे बड़ा छत्र वाला पेड़ किस राज्य में है

Which State Has Thimmamma Marrimanu Tree: लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) में अक्सर ऐसे सवाल पूछे जाते हैं, जो दर्शकों के सामान्य ज्ञान को परखने के साथ उन्हें देश-दुनिया से जुड़ी रोचक जानकारियां भी (Which State Has Thimmamma Marrimanu) देते हैं। यहां इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, विज्ञान व खेल और संस्कृति से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। ऐसा ही एक सवाल केबीसी के 17वें सीजन में पूछा गया था। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा छत्र वाला पेड़ थिम्मम्मा मरिमनु किस राज्य में है। अपने आपको जीके का धुरंधर बताने वाले की कंफ्यूज हो जाएंगे। अगर आप भी नहीं जानते हैं तो यहां जान लीजिए।

इस सवाल के चार ऑप्शन

  1. कर्नाटक
  2. केरल
  3. आंध्र प्रदेश
  4. ओडिशा

Which State Has Thimmamma Marrimanu Tree: किस राज्य में है थिम्मम्मा मरिमनु पेड़

बता दें यहां ऑप्शन सी यानी आंध्र प्रदेश सही उत्तर है। थिम्मम्मा मरिमनु आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के कादिरी क्षेत्र के आसपास स्थित है। यह पेड़ बरगद से काफी अलग दिखाई देता है। इस पेड़ की मुख्य शाखाओं से कई जड़ें नीचे की ओर बढ़ती हैं और जमीन तक पहुंचकर नए तनों का रूप ले लेती हैं। समय के साथ ये जड़ें पेड़ के फैलाव को और बढ़ाती जाती हैं। पेड़ का नाम थिम्मम्मा नाम की एक महिला से जुड़ा माना जाता है। इसके आसपास थिम्मम्मा का मंदिर भी है।

दुनिया का सबसे विशाल छत्र वाला पेड़

बरगद का पेड़ अपने फैलाव के लिए जाना जाता है। वहीं थिम्मम्मा मरिमनु का आकार और भी विशेष बनाता है। इसका विशाल छत्र कई हिस्सों में फैला हुआ है और दूर से देखने पर यह किसी छोटे जंगल जैसा नजर आता है। इसी असाधारण विस्तार के कारण इसका नाम दुनिया के विशाल छत्र वाले पेड़ों में लिया जाता है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article