एजुकेशन

GBSHSE Goa Board Exam 2024: जारी हुआ गोवा बोर्ड 10वीं व 12वीं टाइम टेबल, जानें कब होगी परीक्षा

GBSHSE Goa Board Exam 2024, Goa Board 10th 12th Time Table 2024: गोवा बोर्ड ने 10वीं व 12वीं परीक्षा का शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट gbshse.in पर जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स यहां परीक्षा की तारीख चेक कर सकते हैं।

Image

GBSHSE Goa Board Exam 2024

Photo : iStock

GBSHSE Goa Board Exam 2024, Goa Board 10th 12th Time Table 2024: गोवा बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GBSHSE) ने 10वीं व 12वीं परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gbshse.in से गोवा बोर्ड 10वीं व 12वीं टाइम टेबल 2024 (Goa Board 10th 12th Exam 2024 Date) चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी नोटिस डाउनलोड कर सकते हैं।

Goa Board 10th 12th Exam 2024 Date: कब होगी 10वीं व 12वीं परीक्षा

गोवा बोर्ड द्वारा जारी टाइम टेबल के अनुसार, एसएससी यानी कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 1 अप्रैल से 20 अप्रैल तक किया जाएगा। वहीं, एचएसएससी यानी कक्षा 12वीं की परीक्षा 28 फरवरी से 14 मार्च तक होगी। वहीं, 10वीं व 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा फरवरी और मार्च में होगी।

GBSHSE Goa Board Time Table 2024: कब आएगा एडमिट कार्ड

गोवा बोर्ड परीक्षा का आयोजन सुबह 9:30 बजे से किया जाएगा। हालांकि, स्टूडेंट्स को 9 बजे तक परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा। वहीं, 10वीं व 12वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड फरवरी या मार्च में जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।

How to Download Goa Board 10th 12th Time Table 2024

  • गोवा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर 10वीं व 12वीं टाइम टेबल लिकं पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • स्टूडेंट्स इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।

Goa Board Exam 2024 Date: इस बात का रखें ध्यान

गोवा बोर्ड 10वीं व 12वीं स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक करें। अन्य किसी भी फर्जी खबर से सावधान रहें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article