GATE Exam 2025 Application Date: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। जो उम्मीदवार GATE 2025 परीक्षा में उपस्थित होने की योजना बना रहे हैं, वे 24 अगस्त से 26 सितंबर के बीच अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। आवेदन आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जमा किए जा सकते हैं।
गेट 2025 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 अगस्त 2024 से शुरू होगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 26 सितंबर 2024 तक का समय दिया गया है। इसमें आवेदन फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी यही होगी। इस साल गेट 2025 परीक्षा फरवरी महीने में आयोजित होगी। इसमें रजिस्ट्रेशन शुरू होने के बाद नीचे दिए स्टेप्स से अप्लाई कर सकेंगे।
GATE Exam 2024 Registration ऐसे करें
- रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाएं।
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर के लिंक पर जाना होगा।
- अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन प्रोसेस पूरा करें।
- आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
GATE Exam 2024 Information Brochure यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।
GATE Exam Application Fees: कितनी है फीस?
गेट 2025 परीक्षा में रजिस्ट्रेशन के लिए General, OBC और EWS उम्मीदवारों को फीस के तौर पर 1800 रुपये जमा करने होंगे। वहीं, एससी और एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को फीस के तौर पर 900 रुपये जमा करने होंगे। इसके अलावा महिला उम्मीदवार भी 900 फीस जमा करके आवेदन कर सकते हैं। फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं।
GATE 2025 Exam Date: कब होगी परीक्षा?
GATE 2025 परीक्षा 1, 2, 15 और 16 फरवरी को दो सत्रों में आयोजित होने वाली है। परीक्षा की पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। GATE 2025 के एडमिट कार्ड 2 जनवरी को आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की कोई मुद्रित प्रति नहीं भेजी जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने आवेदन पत्र जमा करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना पढ़ लें।
