GATE 2024, GATE Admit Card 2024 Date : गेट एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। इंडियन इंस्ट्टीयूट ऑफ साइंस, बेंगलुरु द्वारा ग्रेजुएट एप्टीट्यड टेस्ट इन इंजीनियरिंग यानी GATE का एडमिट कार्ड कल यानी 3 जनवरी को जारी कर दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in से अपना एडमिट कार्ड (GATE Admit Card 2024) डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
GATE 2024 Exam Date: दो शिफ्ट में होगी परीक्षा
गेट एग्जाम का आयोजन 3 फरवरी से 11 फरवरी 2024 तक किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। वहीं, इस परीक्षा की रिस्पॉन्स शीट 16 फरवरी और आंसर-की 21 फरवरी को अपलोड की जाएगी।
GATE Admit Card 2024: इस बात का रखें ध्यान
गेट एग्जाम का एडमिट कार्ड कल वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
How to download GATE Admit Card 2024
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाएं।
- फिर GATE Admit Card 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
GATE Exam 2024: पीजी कोर्स में मिलेगा दाखिला
गेट एग्जाम में सफल अभ्यर्थी आईआईटी, आईआईएससी, आईआईआईटी, एनआईटी आदि संस्थानों में पीजी कोर्स में एडमिशन के लिए पात्र होंगे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
