एजुकेशन

GATE 2023: लेट फीस के साथ आगे बढ़ी रजिस्ट्रेशन डेट, Gate.iitk.ac.in पर करें आवेदन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 15, 2022, 03:13 PM IST

GATE 2023 रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आगे बढ़ा दी गई है। IIT कानपुर की ओर से जारी किए गए आधिकारिक बयान के अनुसार, GATE 2023 परीक्षा के लिए विलंब शुल्क यानी लेट फीस के साथ आवेदन करने की लास्ट डेट कल, 16 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दी गई है।

Image

GATE 2023

Photo : iStock

GATE 2023 Registration Extended: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, IIT कानपुर ने इंजीनियरिंग, GATE परीक्षा में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट बढ़ा दी है। आधिकारिक बयान के अनुसार, GATE 2023 रजिस्ट्रेशन जमा करने की लास्ट डेट अब कल, 16 अक्टूबर, 2022 है। जो उम्मीदवार GATE 2023 परीक्षा के लिए विलंब शुल्क यानी लेट फीस के साथ आवेदन करना चाहते हैं, वे अपना फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट Gate.iitk.ac.in पर जमा कर सकते हैं।

विलंब शुल्क से पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि पहले 14 अक्टूबर 2022 थी। हालांकि, आईआईटी कानपुर ने गेट परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है।

इस वर्ष IIT कानपुर की ओर से आयोजित की जा रही है। GATE 2023 परीक्षा के लिए आवेदन कैसे करें, यह जानने के लिए उम्मीदवार नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करें।

गेट 2023 : कैसे करें आवेदन

  1. आधिकारिक वेबसाइट-gate.iitk.ac.in पर जाएं।
  2. होम पेज की मदद से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए दिए गए लिंक को क्लिक करें।
  3. अपनी ईमेल आईडी, जन्म तिथि और अन्य क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  4. आवेदन पत्र भरें और आवश्यक सभी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  5. विलंब फीस का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  6. डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट भी निकाल लें।
GATE 2023 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 7 अक्टूबर को बंद हो गया। अब आवेदन करने वालों को विलंब शुल्क के साथ परीक्षा शुल्क जमा करना होगा। महिला उम्मीदवारों और एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 1350 रुपये (विलंब शुल्क सहित) का शुल्क जमा करना होगा।। अन्य सभी उम्मीदवारों को 2200 रुपये (विलंब शुल्क के साथ) का भुगतान करना होगा।

गेट 2023 इस साल आईआईटी कानपुर की ओर से आयोजित किया जाएगा। GATE परीक्षा IIT और IISc बैंगलोर में उपलब्ध इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी में पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। कई पीएसयू में भर्ती के लिए भी गेट स्कोर का भी उपयोग किया जाता है।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article