एजुकेशन

RRB Group D Answer Key 2022: आरआरबी ने जारी किया ग्रुप डी परीक्षा की आंसर की, जानें कब आएंगे रिजल्ट

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 04:24 PM IST

RRB Group D Answer Key 2022 Out: क्या आपने भी आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा दी थी, यदि हां, तो यह अपडेट आपके लिए है, आरआरबी ने ग्रुप डी परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है, साथ ही क्वेश्चयन पेपर और रिस्पॉन्स शीट भी जारी किया गया है। इन अपडेट्स का आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ साथ यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी देखा जा सकता है।

Image

आरआरबी ग्रुप डी 2022 उत्तर कुंजी जारी

RRB Group D Answer Key 2022 on rrbcdg.gov.in: रेलवे भर्ती बोर्ड, आरआरबी ने आज 14 अक्टूबर, 2022 को ग्रुप डी परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है। आरआरबी ने ग्रुप डी परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार जो आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट – rrbcdg.gov.in से अस्थाई आंसर की देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

क्वेश्यन पेपर और रिस्पॉन्स शीट भी जारी

रेलवे ने ग्रुड डी 2022 आंसर की के अलावा साथ में क्वेश्यन पेपर और रिस्पॉन्स शीट भी जारी किया है। वेबसाइट के अनुसार, उम्मीदवारों को कल यानी 15 अक्टूबर, 2022 से उत्तर कुंजी पर अपनी आपत्तियां उठाने का मौका मिल सकता है। हालांकि जो उम्मीदवार आपत्ति करना चाहते हैं, वे ध्यान दें, इसके लिए प्रति आपत्ति 50 रुपये शुल्क देना होगा, यही नहीं आपत्ति करने के लिए वैध सबूत भी देना होगा।

कैसे चेक करें RRB Group D Answer Key 2022

  • आरआरबी के लिए आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर, अब उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है — CEN-RRC-01/2019 (PayLevel-1 Posts) : CBT Objection Tracker Weblink to view question-paper, responses, keys and raising of objections (if any) to questions/options/keys
  • अपने पंजीकरण संख्या, रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉग इन करें
  • आरआरबी ग्रुप डी उत्तर कुंजी स्क्रीन पर आ जाएगी
  • इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट ले लें।
Direct Link for Check RRB Group D Answer Key 2022ऑब्जेक्शन दर्ज कराने की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर है। आपत्ति के लिए प्रति प्रश्न के हिसाब से उन्हें 50 रुपये का भुगतान करना होगा। इस फीस का भुगतान नेट बैंकिंग, यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड से भी किया जा सकता है।
नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article