Indian Institute of Technology, IIT Kanpur Graduate Aptitude Test in Engineering 2023 (GATE 2023) Answer Key जारी कर दी गई है, और लिंक को भी एक्टिव कर दिया गया है। बता दें, आधिकारिक तौर पर कहा गया था कि GATE 2023 Answer Key लिंक को 21 फरवरी को शाम 4 बजे से एक्टिव कर दिया जाएगा, लेकिन ठीक 4 बजे आधिकारिक साइट के होमपेज पर खबर आई कि अब 5 बजे से लिंक को एक्टिव किया जाएगा। बहरहाल, GATE 2023 Answer Key लिंक को एक्टिव कर दिया गया है। जो उम्मीदवार ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट आंसर की का इंतजार कर रहे थे, वे अब GATE official website gate.iitk.ac.in पर जाकर आंसर की चेक कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी आंसर की चेक कर सकेंगे।
बता दें, गेट 2023 रिस्पॉन्स शीट परीक्षार्थियों के लिए पहले ही जारी हो चुकी है। GATE 2023 Answer Key का उपयोग करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी नामांकन आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
GATE Answer key 2023 PDF ऐसे करें चेक
- उम्मीदवार gate.iitk.ac.in पर जाएं।
- यहां होमपेज पर NOTIFICATIONS में देखें आपको संबंधित लिंक रनिंग फॉर्म में दिखेगा - Candidate can access the answer keys by logging into their account
- इस पर क्लिक करें, नया पेज खुलेगा, यहां क्रेडिंशियल डालें और आंसर की चेक करें।

GATE Answer key 2023 LINK
GATE मार्किंग स्कीम के अनुसार, MCQ- प्रकार के प्रश्न में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए निगेटिव मार्किंग हुई है। 1-मार्क MCQ के लिए मिलेंगे जबकि गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे। इसी तरह, जिसमें 2 अंक MCQ के लिए मिलेंगे उसमें गलत उत्तर के लिए 2/3 अंक काट लिए जाएंगे। यह भी ध्यान दें, MSQ और NAT प्रश्नों के गलत उत्तर के लिए कोई निगेटिव मार्किंग नहीं है।
Direct Link for GATE Answer Key
कब हुई थी परीक्षा व कब आएंगे परिणाम
IIT कानपुर ने GATE 2023 परीक्षा 4, 5, 11 और 12 फरवरी को आयोजित की थी। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद, उम्मीदवार 22 से 25 फरवरी, 2023 तक आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, GATE 2023 का परिणाम 16 मार्च को जारी होने वाला है।
GATE 2023 एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) है, जो भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर द्वारा आयोजित की गई है।
