एजुकेशन

School Reopen Date: गर्मी की छुट्टियों के बाद कब से खुलेंगे दिल्ली, यूपी, एमपी और राजस्थान के स्कूल, यहां देखें

School Reopen In Delhi, UP, MP, Rajasthan (गर्मी की छुट्टी के बाद स्कूल कब खुलेंगे): भारत के अधिकतर राज्यों के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां खत्म हो चुकी हैं। ऐसे में यहां आप जान सकते हैं कि दिल्ली, यूपी, एमपी और राजस्थान के छात्र लगातार जानना चाहते हैं कि स्कूल कब खुलेंगे।

Image

School Reopen In Delhi, UP, MP, Rajasthan: गर्मी की छुट्टी के बाद दिल्ली, यूपी, एमपी और राजस्थान के स्कूल कब से खुलेंगे

School Reopen In Delhi, UP, MP, Rajasthan (गर्मी की छुट्टी के बाद स्कूल कब खुलेंगे): भारत के अधिकतर राज्यों में गर्मी की छुट्टियां खत्म होने के साथ पूरी भारत में छात्र स्कूल लौटने की तैयारी में हैं। हालांकि कई राज्यों में अभी हीट वेव का कहर जारी है। उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के करीब बना हुआ है, जिससे लू और उमस की स्थिति बनी हुई है। लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं मौसम विभाग ने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों पर आंधी-बारिश की संभावना जताई है, जिससे तापमान में मामूली कमी आ सकती है। इस बीच दिल्ली, यूपी, एमपी और राजस्थान के छात्र लगातार जानना चाहते हैं कि स्कूल कब खुलेंगे। यहां आप जान सकते हैं कि दिल्ली के स्कूल कब खुलेंगे, यूपी में 1 से 8 तक के स्कूल कब खुलेंगे?

Delhi Ke School Kab Khulenge: दिल्ली के स्कूल कब से खुलेंगे

दिल्ली के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी का ऐलान 11 मई से 30 जून तक किया गया था। हालांकि, कक्षा 9, 10 और 12 के छात्रों के लिए रेमेडियल कक्षाएं 11 मई से 23 मई तक जारी थी। ऐसे में अब स्कूल 1 जुलाई से खुल जाएंगे। हालांकि दिल्ली के केंद्रीय विद्यालय के स्कूल कल यानी 17 जून से खुल चुके हैं। अधिक जानकारी के लिए एक बार अपने स्कूल के प्रधानाचार्य या शिक्षकों से संपर्क करें।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के स्कूल कब खुलेंगे

UP Ke School Kab Se Khulenge: यूपी में 1 से 8 तक के स्कूल कब खुलेंगे?

उत्तर प्रदेश के स्कूलों में स्कूलों में 20 मई से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश था। ऐसे में अब स्कूल 16 जून से खुल चुके हैं। अधिक जानकारी के लिए छात्रों व अभिभावकों से अनुरोध है कि एक बार अपने स्कूल के शिक्षक या प्रधानाचार्य से संपर्क करें।

MP Ke School Kab Se Khulenge: मध्य प्रदेश के स्कूल कब से खुलेंगे

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी और लू के कारण राज्य सरकार ने स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी हैं। वहीं अब एमपी के सरकारी स्कूल 16 जून से फिर से खुलने जा रहे हैं। वहीं अधिकांश प्राइवेट स्कूलों ने मौसम की स्थिति को देखते हुए छुट्टियां को आगे बढ़ा दिया है।

Rajasthan Ke School Kab Se Khulenge: राजस्थान के स्कूल कब से खुलेंगे

राजस्थान के स्कूलों की बात करें तो यहां 29 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद अब स्कूल 30 जून से खुलेंगे। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। अधिक जानकारी के लिए एक बार अपने स्कूल के प्रधानाचार्य या अध्यापक से संपर्क करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article