शहर

Kal Ka Mausam : 2 दिन आंधी-बारिश का पूर्वानुमान, 20 राज्यों में लू-गर्मी से मिलेगी निजात; आईएमडी का आया अलर्ट

कल का मौसम कैसा रहेगा (18 जून 2026) : मौसम विभाग ने पहाड़ों पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से अंधड़, बारिश और ओलावृष्टि का खतरा जताया है। इधर, समूचे उत्तर भारत में मौसमी तंत्र के एक्टिव रहने से अधिकांश राज्यों में आंधी-बारिश की गतिविधियां रिकॉर्ड की जाएंगी। हालांकि, कुछ हिस्सों पर गर्मी और लू भी परेशान कर सकती है। उधर, दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में मॉनसूनी बारिश का सिलसिला जारी रहने का अलर्ट जारी है।

Image

कल का मौसम

कल का मौसम : उत्तर भारत में मौसम रंग बदल रहा है। कहीं धूप तो कहीं बादलों का डेरा है, जिससे मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों पर आंधी-बारिश की संभावना जताई है, जिससे तापमान में मामूली कमी आ सकती है। इधर, पहाड़ों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले गिरने का खतरा हो सकता है। अगले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूर्वोत्तर भारत में तूफानी हवाओं के बीच हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने का अलर्ट है। उधर, दक्षिण भारत में मॉनसून की सक्रियता से भारी बारिश का अलर्ट जारी है। आईएमडी की मानें तो लू और गर्मी पर मौसम ने बड़ी ब्रेक लगाई है, जो आगे तक जारी रह सकती है।

दिल्ली-एनसीआर में मौसम कैसा है

दिल्ली-एनसीआर में लगातार मौसम का मिजाज ऊपर-नीचे हो रहा है। कहीं धूप तो कहीं आसमान पर बादलों की आवाजाही। हालांकि, पिछले दिनों हुई मौसमी गतिविधियों के कारण तापमान में मामूली गिरावट से भीषण गर्मी और लू की गतिविधियों से राहत मिल रही है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। अगले कुछ घंटे में मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की है। ये गतिविधियां अगले 2 दिन तक राहत पहुंचा सकती हैं। सीपीसीबी) के आंकड़े के मुताबिक, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 100 से नीचे दर्ज किया गया, जो ’संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सक्रिय

दक्षिण भारत अभी दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की गिरफ्त में रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो समुद्री तटीय भागों पर मौसम खराब रहेगा। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं बहेंगी और मध्यम से भारी बारिश रिकॉर्ड की जाएगी। आईएमडी ने केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और पश्चिमी घाट के हिस्सों पर मेघ गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने के साथ बादल बरसते नजर आएंगे, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। उधर, महाराष्ट्र, गोवा और गुजरात के भी कई हिस्सों पर हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है।

असम-सिक्किम में बारिश का अलर्ट

पूर्वोत्तर भारत में मॉनसूनी बारिश ने एंट्री ले ली है। अधिकांश राज्यों में बदले मौसम ने गर्मी से राहत पहुंचाई है और लू की गतिविधियां कम हुई हैं। स्काईमेट ने अगले 2 दिन तक तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दरम्यान सिक्किम, त्रिपुरा, नागालैंड, मेघालय, असम, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और झारखंड समेत मध्य प्रदेश तक आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। आने वाले दिनों में बारिश में और तेजी आने की संभावना है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article