Delhi NCR (Noida, Ghaziabad, faridabad, Gurugram) mein School Kab Khulenge (दिल्ली एनसीआर में स्कूल कब खुलेंगे): गर्मी का सितम थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार बढ़ते तापमान के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। हालांकि इस बीच दिल्ली एनसीआर से लेकर यूपी, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां हैं। हालांकि कुछ राज्यों में स्कूलों के खुलने का दौर शुरू हो चुका है। इस बीच दिल्ली एनसीआर, गाजियाबाद और नोएडा के स्कूलों के छात्र जानना चाहते हैं कि स्कूल कब से खुल रहे हैं। ऐसे में यहां आप जान सकते हैं कि स्कूल कब खुल रहा है? दिल्ली के स्कूल कब खुलेंगे? दिल्ली के सरकारी स्कूल कब खुलेंगे? दिल्ली के प्राइवेट स्कूल कब खुलेंगे? यूपी के प्राइमरी स्कूल कब खुलेंगे? यूपी के सरकारी स्कूल कब खुलेंगे? नोएडा के स्कूल कब खुलेंगे? गाजियाबाद के स्कूल कब खुलेंगे? यहां आप जान सकते हैं।
Delhi School Reopen News: दिल्ली के स्कूल कब खुलेंगे
बता दें दिल्ली के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी का ऐलान 11 मई से 30 जून तक किया गया था। हालांकि, कक्षा 9, 10 और 12 के छात्रों के लिए रेमेडियल कक्षाएं 11 मई से 23 मई तक जारी थी। ऐसे में अब स्कूल 1 जुलाई से खुल जाएंगे।
UP Mein School Kab Se Khulenge: उत्तर प्रदेश के स्कूल कब से खुलेंगे
उत्तर प्रदेश के स्कूलों में स्कूलों में 20 मई से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश था। ऐसे में अब स्कूल 16 जून से खुलने की संभावना है। हालांकि छात्रों व अभिभावकों से अनुरोध है कि एक बार अपने स्कूल के शिक्षक या प्रधानाचार्य से संपर्क करें।
Ghaziabd Ke School Kab Se Khulenge: गाजियाबाद के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी कब से है
गाजियाबाद के स्कूलों में भी उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के मुताबिक 20 मई से 15 जून तक अवकाश घोषित किया गया था। ऐसे में अब स्कूल 16 जून से खुलने की संभावना है। अधिक जानकारी के लिए एक बार अपने स्कूल के शिक्षक या प्रधानाचार्य से संपर्क करें।
Noida Mein School Kab Se Khulenge: नोएडा में स्कूल कब से खुलेंगे
नोएडा के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी की बात करें तो यहां भी विद्यालयों में 20 मई से अवकाश ms अवकाश था। अब स्कूल 15 जून के बाद खुल सकते हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है। यह जानकारी पिछले साल के आंकड़ो पर आधारित है।
Gurugram, Faridabad School Reopen: गुरुग्राम और फरीदाबाद के स्कूल कब खुलेंगे
गुरुग्राम और फरीदाबाद के स्कूलों में समर वेकेशन की बात करें तो यहां हरियाणा सरकार के नियमों के मुताबिक, राज्य में आधिकारिक छुट्टियां 1 जून से 30 जून तक हैं। ऐसे में अब स्कूल 1 जुलाई से खुलेंगे।
