एजुकेशन

IIM इंदौर ने COO प्रोग्राम के दूसरे बैच की घोषणा की, परिचालन उत्कृष्टता से रणनीतिक नेतृत्व सीखेंगे प्रतिभागी

आईआईएम इंदौर ने मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) कार्यक्रम के दूसरे बैच के लिए प्रवेश शुरू किया है। 11 महीने का यह ऑनलाइन कोर्स ऑपरेशनल एक्सिलेंस, टेक्नोलॉजी इंटीग्रेशन और लीडरशिप पर केंद्रित है। तीन दिवसीय कैंपस मॉड्यूल, वैश्विक केस स्टडीज़ और अत्याधुनिक शोध के साथ यह कार्यक्रम पेशेवरों को डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और रणनीतिक नेतृत्व के लिए तैयार करता है।

Image

IIM इंदौर में COO कार्यक्रम के दूसरे बैच की प्रवेश प्रक्रिया शुरू

भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) इंदौर ने अपने प्रतिष्ठित मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) कार्यक्रम के दूसरे बैच के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। 11 महीने का यह लाइव ऑनलाइन कोर्स उच्च क्षमता वाले पेशेवरों को उद्योग जगत में रणनीतिक साझेदार और प्रभावशाली प्रोफेशनल बनने के लिए तैयार करता है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को कार्यात्मक सीमाओं से आगे बढ़ाकर उद्यम-व्यापी रणनीति और डिजिटल परिवर्तन का हिस्सा बनाना है।

इस COO कार्यक्रम की खासियत यह है कि यह ऑपरेशनल एक्सिलेंस, प्रीडिक्टिव एनालिसिस, टेक्नोलॉजी इंटीग्रेशन, मैनेजमेंट मास्टरी और माइंडफुल लीडरशिप पर केंद्रित है। प्रतिभागी यहां न सिर्फ डिजिटल ट्रांस्फॉर्मेशन और सप्लाई चेन से जुड़े उन्नत सिद्धांत सीखते हैं, बल्कि अमेजन और जारा जैसे केस-आधारित उदाहरणों के माध्यम से वास्तविक व्यावहारिक ज्ञान भी प्राप्त करते हैं। JIT, FIFO और LIFO जैसी तकनीकों पर आयोजित कार्यशालाएं उन्हें व्यवसायिक लाभों में इन सिद्धांतों को लागू करने की क्षमता प्रदान करती हैं।

आज के समय में डेटा-आधारित दूरदर्शिता और तकनीकी निपुणता वाले सीओओ की वैश्विक मांग तेजी से बढ़ रही है। शोध बताता है कि भारत में FY25 में सीएक्सओ नियुक्तियों में 9.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जिसमें सीओओ की भूमिका सबसे चुनौतीपूर्ण पदों में गिनी जाती है। यही कारण है कि आईआईएम इंदौर का यह कार्यक्रम उद्योग के लिए भविष्य के नेतृत्व को तैयार करने में अहम साबित हो रहा है।

आईआईएम इंदौर के निदेशक प्री. हिमांशु राय का कहना है कि आज के coo को टेक्नोलॉजी, टेलेंट और उद्देश्य का समन्वय करके अस्थिरताओं को अवसरों में बदलना होगा। यह कार्यक्रम उसी दिशा में पेशेवरों को तैयार करता है।

टाइम्सप्रो के बिजनेस हेड, श्रीधर नागराजाचार ने कहा, आईआईएम इंदौर का मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) कार्यक्रम आज के दौर के डिजिटल और ग्राहक-केंद्रित व्यावसायिक माहौल में COO को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का अवसर देता है। इस कार्यक्रम से पेशेवर दूरदर्शिता और त्रुटिहीन कार्यान्वयन की क्षमता विकसित कर सकते हैं। गहन शैक्षणिक ज्ञान, अत्याधुनिक शोध और तीन दिवसीय कैंपस अनुभव इसे और प्रभावशाली बनाते हैं। यह कार्यक्रम मध्यम-स्तरीय अधिकारियों, उद्यमियों और महत्वाकांक्षी लीडरों के लिए तैयार किया गया है, जो अपने कौशल को वैश्विक स्तर पर प्रभाव डालने योग्य बनाना चाहते हैं।

कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा करने पर प्रतिभागियों को आईआईएम इंदौर की कार्यकारी शिक्षा के पूर्व छात्र का दर्जा मिलेगा। गौरतलब है कि आईआईएम इंदौर एएसीएसबी, ईक्विस और एएमबीए से मान्यता प्राप्त देश के चुनिंदा "ट्रिपल क्राउन" बिजनेस स्कूलों में से एक है।

बता दें कि आईआईएम इंदौर दुनिया के 100 प्रमुख बिजनेस स्कूलों में शामिल है (और देश का दूसरा आईआईएम), जिसे प्रतिष्ठित ट्रिपल क्राउन की मान्यता EQUIS, AACSB और AMBA से प्राप्त हुई है। आईआईएम इंदौर को विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग एजेंसियों जैसे NIRF, QS और FT-100 रैंकिंग में लगातार शीर्ष स्थान मिला है। यह संस्थान कार्यकारी शिक्षा के कई अवसर प्रदान करता है, जिसमें कई दीर्घकालिक और अल्पकालिक पाठ्यक्रम शामिल हैं। 200 से अधिक कार्यकारी कार्यक्रमों के सशक्त प्रस्ताव के साथ, जिनमें यूएई, जीसीसी और मध्य-पूर्व के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए कोर्स भी शामिल हैं, आईआईएम इंदौर पेशेवरों को वैश्विक स्तर पर प्रासंगिक कौशल और विशेषज्ञता से सशक्त बनाता है।

टाइम्सप्रो एक अग्रणी हायर एडटेक (Higher EdTech) प्लेटफॉर्म है जो आकांक्षी शिक्षार्थियों को प्रतिस्पर्धी दुनिया में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक कौशल प्रदान कर उनके करियर विकास को सशक्त बनाने के लिए समर्पित है। इसकी स्थापना 2013 में हुई थी। टाइम्सप्रो के हायर एडटेक कार्यक्रम उद्योग की तेजी से बदलती आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं और इन्हें तकनीक के साथ मिश्रित कर सुलभ और किफायती बनाया गया है।

टाइम्सप्रो विभिन्न श्रेणियों, उद्योगों और आयु समूहों के लिए बनाए और संकलित किए गए शैक्षणिक कार्यक्रमों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है। इनमें BFSI, ई-कॉमर्स और टेक्नोलॉजी सेक्टर्स में रोजगार-उन्मुख प्रारंभिक करियर कार्यक्रम, आईआईएम और आईआईटी जैसे शीर्ष शैक्षणिक संस्थानों के सहयोग से कार्यरत पेशेवरों के लिए एग्जीक्यूटिव एजुकेशन, तथा कॉरपोरेट स्तर पर संगठनात्मक अधिगम और विकास हस्तक्षेप शामिल हैं।

टाइम्सप्रो भारत के अग्रणी संगठनों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग करता है, ताकि अपस्किलिंग और रिस्किलिंग समाधानों के माध्यम से रोजगार क्षमता को बढ़ाया जा सके और एक सशक्त कार्यबल तैयार किया जा सके। टाइम्सप्रो, द टाइम्स ग्रुप की हायर एडटेक पहल है।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article