Tomorrow School Closed 16 January 2026: ठंड का कहर, 16 जनवरी को कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल, हरियाणा में 18 तक विंटर वेकेशन
- Authored by: नीलाक्ष सिंह
- Updated Jan 15, 2026, 05:46 PM IST
Tomorrow School Closed 16 January 2026, Kya kal School ki chutti hai: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त है। दिल्ली और यूपी के स्कूलों को 15 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया गया था लेकिन घने कोहरे और गिरते तापमान के चलते अभी हालात ठीक नहीं हैं। ऐसे में हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में रविवार तक अवकाश घोषित किया है। इस आदेश के तहत कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों के लिए छुट्टियां रहेंगी। जानें यूपी और दिल्ली के लिए क्या है आदेश-
क्या 16 जनवरी से खुलेंगे दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के स्कूल
Tomorrow School Closed 16 January 2026, Kya kal School me chutty hai: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त है। दिल्ली और यूपी के स्कूलों को 15 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया गया था लेकिन घने कोहरे और गिरते तापमान के चलते अभी हालात ठीक नहीं हैं। ऐसे में हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में रविवार तक अवकाश घोषित किया है। इस आदेश के तहत कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों के लिए छुट्टियां रहेंगी। चंडीगढ़ में भी मौजूदा हालात को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। दूसरे राज्यों में भी स्टूडेंट्स और पेरेंट्स उम्मीद कर सकते हैं कि स्कूलों की छुट्टियां और बढ़ाई जा सकती हैं। जानें यूपी और दिल्ली के लिए क्या है आदेश-
उत्तर भारत में आज 15 जनवरी की सुबह सड़कों पर घना कोहरा था, जिसे आप जीरो विजिबिलिटी कह सकते हैं। (16 january ko school khula hai) इस कंपकंपाती ठंड और गिरते तापमान ने न सिर्फ आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया बल्कि उन माता पिता के लिए टेंशन भी बढ़ा दी, जिनके बच्चे स्कूल जाते हैं।
Haryana School Closed: हरियाणा में स्कूल फिर हुए बंद
हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में रविवार तक अवकाश घोषित किया है। इस आदेश के तहत कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों के लिए छुट्टियां रहेंगी। अवकाश अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की शैक्षणिक गतिविधि का आयोजन नहीं किया जाएगा। वहीं, संबंधित विभागों को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि सभी स्कूल आगामी सोमवार से अपने निर्धारित समय के अनुसार खोले जाएंगे।
यूपी में Kya kal School ki chutti hai
उत्तर प्रदेश में 'मकर सक्रांति' की वजह से पूरे प्रदेश में सभी क्लासेज, सभी बोर्ड और सभी स्कूल की छुट्टी थी, खबर लिखे जाने तक इस बारे में सूचना नहीं आई है कि Kya kal School ki chutti hai? हालांकि शाम तक इस बारे में अपडेट आने की संभावना है।
दिल्ली में Kya kal School khulenge
स्कूली छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने पहले ही 1 जनवरी से 15 जनवरी तक सभी स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए थे। मौजूदा निर्देशों के मुताबिक 16 जनवरी से दिल्ली के स्कूलों में कक्षाएं फिर से शुरू होंगी। लेकिन मौसम की स्थिति को देखते हुए कहा जा सकता है कि स्कूल बंद पर नया निर्देश दिया जा सकता है।
IMD ने जारी किया अलर्ट, शीत लहर का दिखेगा असर
ठंड और कोहरे को देखकर IMD यानी भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। आज 15 जनवरी को न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। चेतावनी में बताया गया है 16 से 21 जनवरी के बीच न्यूनतम तापमान करीब 4 डिग्री तक रह सकता है। (16 january ko school khulega kya) यही नहीं, अगले सप्ताह तक सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति भी बनी रह सकती है, जबकि कुछ इलाकों में शीत लहर का असर भी दिखेगा।
नोएडा में स्कूल बंद? 16 January School Reopen
नोएडा के गौतम बुद्ध नगर जिले में पहले स्कूलों की छुट्टी 10 जनवरी तक थी, लेकिन कड़ाके की ठंड देखते हुए इसे बढ़ाकर 15 जनवरी कर दिया गया। अब पैरेंट्स को इंतजार है कि क्या कल स्कूल बंद रहेंगे? बता दें, इस जिले में अभी तक 16 जनवरी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। IMD के मुताबिक नोएडा में 16 और 17 जनवरी को घना कोहरा छाया रहेगा।
दिल्ली एनसीआर में स्कूल बंद, 16 January School Holiday
दिल्ली एनसीआर में ठंड का प्रकोप जारी है। पूरे एनसीआर में 16 से 18 जनवरी तक ठंड का कहर जारी रहने का जोखिम है। मौसम विभाग के अनुसार 19 जनवरी से हालात में धीरे धीरे सुधार देखने को मिल सकता है। लेकिन स्कूल बंद को लेकर कोई नोटिस नहीं है।