एजुकेशन

Explained: मौसम विभाग में कैसे मिलती है नौकरी? कौन से पद के लिए किस डिग्री की होती है जरूरत

​How to Become Meteorologist: मौसम के बदले मिजाज को देखते अगर आप भी एक मौसम वैज्ञानिक बनकर मौसम विभाग में भविष्य में मौसम की भविष्यवाणियां करना चाहते हैं, तो आइए आपको बताएं कैसे आप एक मौसम विभाग में नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। आपको मौसम वैज्ञानिक बनने के लिए क्या शिक्षा प्राप्त करनी होगी।

Image

मौसम विभाग में कैसे मिलती है नौकरी

How to become meteorologist: वर्तमान में पूरा भारत भीषण शीतलहर और घने कोहरे की चपेट में है। सक्रिय होते पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) और बदलते साइक्लोनिक सर्कुलेशन ने मौसम वैज्ञानिकों की जिम्मेदारी को और बढ़ा दिया है। इन विशेषज्ञों का काम केवल तापमान मापना नहीं, बल्कि तूफानों की आहट, बारिश के सटीक पूर्वानुमान और मौसमी बदलावों का एनालिसिस कर देश को सतर्क करना भी है। यदि आप भी प्रकृति के इन रहस्यों को समझने में रुचि रखते हैं और भविष्य में मौसम की भविष्यवाणियां करना चाहते हैं, तो यह क्षेत्र आपके लिए बेहतरीन अवसर प्रदान करता है। आइए जानते हैं कि भारतीय मौसम विभाग (IMD) में शामिल होने की प्रक्रिया क्या है और विभिन्न पदों के लिए कौन-सी एजुकेशनल डिग्रियां अनिवार्य हैं।

IMD के इन पदों के लिए जरूरी ये डिग्री

प्रोजेक्ट साइंटिस्ट (Project Scientist)

प्रोजेक्ट साइंटिस्ट में भी कई प्रकार के पद हैं। इन पदों पर नौकरी प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले युवाओं को मास्टर इन साइंस (M.Sc) करनी होगी। जिसमें मुख्य तौर पर मेट्रोलॉजी, फिजिक्स, मैथ्स, इलेक्ट्रॉनिक, स्टैटिस्टिक, कंप्यूटर साइंस आदि विषयों में डिग्री होनी चाहिए। मास्टर में उम्मीदवार के कम से कम 60 प्रतिशत नंबर होने चाहिए। साइंटिस्ट के कुछ पदों के लिए उम्मीदवार को 3 से 7 साल का अनुभव होना चाहिए।

साइंटिफिक असिस्टेंट (Scientific Assistant)

मौसम विभाग में साइंटिफिक असिस्टेंट पद के लिए आपको बीएससी (B.Sc) फिजिक्स या बैचलर इन कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन, कंप्यूटर एप्लीकेशन, इलेक्ट्रॉनिक और टेलीकम्युनिकेशन की डिग्री होनी चाहिए। 10+2 में फिजिक्स और मैथ्स जरूरी है। इस पद के लिए फ्रेशर भी अप्लाई कर सकते हैं।

एडमिन असिस्टेंट (Admin Assistant)

मौसम विभाग में एडमिन असिस्टेंट के पद के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर की डिग्री होनी अनिवार्य है। साथ ही कंप्यूटर प्रोफेंसीसी टेस्ट पास होना जरूरी है। इस पद के लिए फ्रेशर भी अप्लाई कर सकते हैं।

12वीं के बाद कैसे बने मेट्रोलॉजिस्ट

मौसम विभाग में 12 के बाद नौकरी प्राप्त करने के लिए युवक डिप्लोमा और अंडर ग्रेजुएशन कोर्स भी कर सकते हैं और इस क्षेत्र में अपना करियर सेट कर सकते हैं। बता दें कि मौसम विभाग में नौकरी के लिए 12वीं में छात्र के पास साइंस स्ट्रीम होनी चाहिए। उसके बाद वह मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन करने के बाद मौसम विभाग में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल कर सकते हैं।

मौसम वैज्ञानिक बनने के लिए कर सकते हैं ये कोर्स

1. फिजिकल मेट्रोलॉजिस्ट

2. क्लाइमेटोलॉजी

3. एग्रीकल्चर मेट्रोलॉजिस्ट

4. एविएशन मेट्रोलॉजिस्ट

5. सिनॉप्टिक मेट्रोलॉजिस्ट

6. डायनेमिक मेट्रोलॉजिस्ट

7. सैटेलाइट मेट्रोलॉजिस्ट

मौसम विभाग में नौकरी कैसे मिलती है?

1. SSC परीक्षा (Scientific Assistant): स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) के जरिए साइंटिफिक असिस्टेंट के पदों पर भर्ती होती है, जिसमें लिखित परीक्षा (पेपर 1 और 2) और फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होता है।

ऑब्जेक्टिव टाइप लिखित परीक्षा (एप्टीट्यूड और विषय ज्ञान पर आधारित)

2. सीधी भर्ती (Project/Research Posts): कुछ प्रोजेक्ट्स या रिसर्च पदों के लिए सीधी भर्ती होती है, जिसमें आवेदन शॉर्टलिस्ट करके इंटरव्यू के आधार पर चयन होता है (कोई एग्जाम नहीं)।

3. अन्य तरीके: वायु सेना (Air Force) या नौसेना (Navy) में अधिकारी के रूप में भी मौसम विज्ञान में अवसर होते हैं।

मौसम विभाग में नौकरी के लिए अनिवार्य शिक्षा

• 12वीं कक्षा में साइंस (भौतिकी, गणित) अनिवार्य है।

• ग्रेजुएशन/डिप्लोमा में फिजिक्स, मैथ्स, मेट्रोलॉजी, एटमॉस्फेरिक साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, कंप्यूटर साइंस जैसे विषय महत्वपूर्ण हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article