DUSU Election 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव 2025 का प्रचार प्रसार खत्म हो गया है, कल 18 सितंबर को वोटिंग होगी, जबकि अगले दिन यानी 19 सितंबर को रिजल्ट आ जाएगा। इस बार चारों पदों के लिए कुल 20 उम्मीदवार मैदान में हैं। जाहिर है दिल्ली यूनिवर्सिटी का चुनाव राष्ट्रीय राजनीति और छात्रों की सोच का आईना भी माना जाता है। आइये जानें DUSU Election के बारे में, DUSU Election क्या होता है, इस बार किनके बीच है कड़ी टक्कर? कब होगी वोटिंग, DUSU Election का रिजल्ट कब आएगा इत्यादि।
कब डाले जाएंगे वोट, DUSU Election 2025 Voting Date
DUSU Election 2025 में गुरुवार 18 सितंबर को वोट डाले जाएंगे।
कब आएगा रिजल्ट, Delhi University Election Result 2025
वोटिंग के अगले ही दिन यानी 19 सितंबर को रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
कौन हैं सबसे बड़े उम्मीदवार, DUSU Election 2025 Panel
एबीवीपी की ओर से अध्यक्ष पद के लिए आर्यन मान, उपाध्यक्ष पर गोविंद तंवर, सचिव पर कुणाल चौधरी व संयुक्त सचिव पद के लिए दीपिका झा मैदान में हैं।
एनएसयूआइ की तरफ से डूसू अध्यक्ष उम्मीदवार जोसलीन चौधरी, उपाध्यक्ष राहुल झांसला, सचिव कबीर और संयुक्त सचिव लवकुश भदाना रैली में शामिल हुए।
पिछले साल किसने मारी थी बाजी
पिछले साल हुए चुनावों में एनएसयूआइ ने सात साल बाद अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की थी। संगठन, संयुक्त सचिव की सीट कब्जाने में कामयाब रहा था। एबीवीपी ने उपाध्यक्ष व सचिव पद पर जीत दर्ज की थी।
क्यों है बड़ा चुनाव
DUSU Election 2025 में करीब 2.75 लाख विद्यार्थियों का वोट पड़ेगा। डूसू पैनल के लिए ईवीएम और कालेज के काउंसलर के लिए वोट बैलेट पेपर से डाले जाएंगे। चुनाव के लिए 700 ईवीएम का इस्तेमाल होगा।
जानें अध्यक्ष पद के लिए सभी नौ उम्मीदवारों के नाम
- Anjali (Department of Buddhist Studies)
- Anuj Kumar (Law Centre – II)
- Aryan Maan (Department of Library and Information Science)
- Divyanshu Singh Yadav (Campus Law Centre)
- Joslyn Nandita Choudhary, nee Jeetu Choudhary (Department of Buddhist Studies)
- Rahul Kumar (Ramjas College)
- Umanshi (Department of Buddhist Studies)
- Yogesh Meena (Campus Law Centre)
- Abhishek Kumar (Satyawati College)
ये भी जानें, DUSU क्या है?, What is DUSU
du.ac.in के अनुसार, दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ ज्यादातर कॉलेजों और संकायों के छात्रों का प्रतिनिधित्व करता है। इसके अलावा, प्रत्येक कॉलेज का अपना छात्र संघ भी होता है, जिसके चुनाव हर साल होते हैं। इन्हें केवल कॉलेजभर के इलेक्शन समझने की भूल नहीं कीजिए क्योंकि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के कई पदाधिकारी राज्य और केंद्र सरकारों में सार्वजनिक पदों पर आसीन रहे हैं।
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के चुनाव विश्वविद्यालय और सदस्य कॉलेजों के छात्रों द्वारा प्रत्यक्ष मतदान द्वारा होते हैं। चुनाव आमतौर पर प्रत्येक वर्ष अगस्त-सितंबर में होते हैं।
