Vice Chancellor Internship 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के छात्रों के लिए बीते सालों की तरह इस साल भी वाइस चांसलर इंटर्नशिप स्कीम 2026 के लिए आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। इस के लिए यूजी और पीजी दोनों कोर्स के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया एक गूगल फॉर्म के माध्यम से पूरी की जाएगी। जानकारी के लिए बता दें कि यह इंटर्नशिप पूरी तरह से पार्ट-टाइम है, आप पढ़ाई के साथ इसे आसानी से कर पाएंगे और आपको इसके लिए प्रतिमाह स्टाइपेंड भी मिलेगा। आइए आपको डीयू की वाइस चांसलर इंटर्नशिप प्रोग्राम के बारे में, स्टाइपेंड, एलिजिबिलिटी और लाभ के बारे में विस्तार से बताएं।
वाइस चांसलर इंटर्नशिप एलिजिबिलिटी
- इस इंटर्नशिप के लिए यूपी और पीजी कोर्स में पढ़ रहे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
- पहले साल/पहले सेमेस्टर के छात्र पार्ट-टाइम इंटर्नशिप के लिए योग्य नहीं हैं।
- जिन छात्रों ने पहले ही VCIS का लाभ लिया है वह भी इस इंटर्नशिप के लिए योग्य नहीं है।
वाइस चांसलर इंटर्नशिप स्टाइपेंड
डीयू की वाइस चांसलर इंटर्नशिप के लिए उम्मीदवारों को 6,064 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसकी मंजूरी मिल चुकी है। यानी 6 महीने की इस अवधि में उन्हें 36 हजार रुपये के आस-पास कमाने का मौका मिलेगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Indian Railway ने निकाली आईसीएफ में अप्रेंटिस पदों की बंपर भर्ती, यहां देखें कौन कर सकता है आवेदन कौन नहीं
वाइस चांसलर इंटर्नशिप की समय अवधि
इस इंटर्नशिप के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को बता दें कि यह 6 महीने की इंटर्नशिप स्कीम है। चयनित छात्रों को हर सप्ताह 8 से 10 घंटे का समय देना होता है। क्योंकि यह पार्ट-टाइम इंटर्नशिप है, इसलिए इसका समय छात्रों के अनुसार, फ्लेक्सीबल रखा गया है।
वाइस चांसलर इंटर्नशिप के लाभ
इस इंटर्नशिप के माध्यम से उम्मीदवारों को वाइस चांसलर ऑफिस, डायरेक्टर ऑफिस, रजिस्टरार ऑफिस के साथ अन्य विभिन्न विभागों में काम करने का अवसर मिलेगा और वहां किस प्रकार काम किया जाता है आप वह सीख पाएंगे। 6 महीने की इस अवधि में आपको ऑफिस मैनेजमेंट और वहां होने वाले कार्यों का अनुभव दिया जाएगा, जो आपके लिए भविष्य में लाभकारी साबित होगा।
कैसे करें आवेदन
इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने के लिए छात्रों को गूगल फॉर्म भरना होगा, जिसमें उन्हें यह जानकारी देनी है -
- आवेदक का नाम
- यूनिवर्सिटी का एनरोलमेंट नंबर
- एग्जाम रोल नंबर
- मोबाइल नंबर
- जेंडर
- लास्ट सेमेस्टर का SGPA
- डिग्री
- आपको आने वाला स्किल्स की जानकारी
- अन्य स्किल की जानकारी
- सेमेस्टर
- स्ट्रीम
- कोर्स का नाम
- कॉलेज, डिपार्टमेंट का नाम
- इंटर्नशिप की जानकारी
- मार्कशीट
- पासपोर्ट साइज फोटो
इन सभी जानकारी को गूगल फॉर्म के 15 पेजों में भरकर सबमिट करना है। सबमिट करने के बाद आपके ईमेल पर एक मेल आएगा। उम्मीदवार इसके बाद ईमेल पर नजर बनाए रखें। प्राप्त फॉर्म की समीक्षा करने के बाद सिलेक्शन किया जाएगा।
क्या है आवेदन की अंतिम तिथि
वाइस चांसलर इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने वाले यूजी और पीजी छात्रों को बता दें कि इसकी अंतिम तिथि 21 अगस्त है। उम्मीदवारों के पास 10 दिन का समय बाकी रह गया है। आवेदन प्रक्रिया समय रहते पूरी करें। ऊपर गूगल फॉर्म का लिंक दिया गया है। इसे ध्यान से भरें।
इंटर्नशिप के बाद क्या मिलेगा?
इंटर्नशिप की अवधि पूरी होने पर डीन ऑफ स्टूडेंट्स वेलफेयर से एक सर्टिफिकेट मिलेगा, जो संबंधित विभाग/सेंटर/संस्थान की मूल्यांकन रिपोर्ट पर आधारित होगा।
किस आधार पर होगा चयन
बता दें कि इस इंटर्नशिप के लिए चयन पूरी तरह से इंटरव्यू/ग्रुप डिस्कशन और सिफारिश पत्र के आधार पर होगा। इंटरव्यू दौरान उम्मीदवार को अपने प्रिंसिपल/विभाग प्रमुख/संस्थान/कॉलेज/सेंटर से लेटरहेड पर 'सिफारिश पत्र' लाना होगा, जिस पर 05 अगस्त, 2026 को या उसके बाद मुहर लगी हो और हस्ताक्षर हो।
