एजुकेशन

DU Admission 2023: PHD के​ लिए आवेदन शुरू, जानें कब से खुलेगी UG कोर्स में एडमिशन के लिए विंडो

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jul 14, 2023, 11:25 AM IST

DU UG Admission 2023 Start Date: डीयू एडमिशन की तैयारी लगभग हो गई है, जल्द ही इस संबंध में नया नोटिस जारी कर बताया जाएगा कि दिल्ली विश्वविद्यालय शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए कब से एडमिशन प्रोसेस को शुरू करेगा। बता दें, पीएचडी कार्यक्रमों के लिए प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है।

Image

डीयू में यूजी कोर्स के लिए एडमिशन 2023 (image - canva)

DU UG Admission 2023 Start Date: दिल्ली विश्वविद्यालय के यूजी कोर्स में लेना है एडमिशन तो हो जाएं तैयार, क्योंकि यहां स्नातक कोर्स में एडमिशन की पंजीकरण प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे संबंधित डॉक्यूमेंट तैयार रखें। जल्द ही इस संबंध में नया नोटिस जारी कर बताया जाएगा कि दिल्ली विश्वविद्यालय शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए कब से एडमिशन प्रोसेस को शुरू करेगा। बता दें, पीएचडी कार्यक्रमों के लिए प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है।

दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए विभिन्न पीएचडी कार्यक्रमों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 2 अगस्त, 2023 को बंद कर दी जाएगी। छात्र शैक्षणिक कैलेंडर देखने या अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जा सकते हैं। जबकि पीएचडी में प्रवेश चाहने वाले सभी उम्मीदवार phd2023.uod.ac.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

DU Admission 2023 - 15 अगस्त के बाद शुरू होगी पढ़ाई

दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजी कोर्स में एडमिशन प्रक्रिया शुरू होने वाली है। छात्रों को पता होना चाहिए कि शैक्षणिक सत्र 2023 का कैलेंडर जारी कर दिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजी कोर्स की पढ़ाई अब 15 अगस्त के बाद शुरू होगी।

इस बीच डीयू में एडमिशन के उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा अपडेट आने वाला है, जल्द ही संभवत: 17 जुलाई तक सीयूईटी यूजी परीक्षा का रिजल्ट आना है, जिसके हफ्ते भर बाद एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो सकती है, और 16 अगस्त के आसपास पढ़ाई की शुरुआत की जा सकती है। दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजी पाठ्यक्रम में डीयू अपने 68 काॅलेजों में 71 हजार सीटों पर एडमिशन करेगा।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article