दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए '4 वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP)' में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, वे अब इस कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया '27 जुलाई 2026' से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार '2 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे' तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि अंतिम तिथि के बाद किसी भी परिस्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसलिए उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।
उम्मीदवार 'DU ITEP Admission 2026 Portal' पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन कर सकते हैं। वहीं दाखिले से जुड़ी सभी नई जानकारी, दिशा-निर्देश और अपडेट के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के एडमिशन पोर्टल पर नजर बनाए रखें।
NCET 2026 स्कोर के आधार पर मिलेगा दाखिला
दिल्ली विश्वविद्यालय ने बताया है कि ITEP में प्रवेश नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (NCET) 2026 के स्कोर के आधार पर होगा। जिन उम्मीदवारों ने NCET 2026 दिया है या जिनका रिजल्ट आना बाकी है, वे भी आवेदन कर सकते हैं।
मेरिट लिस्ट उम्मीदवार के 'NCET स्कोर' और आवेदन के दौरान चुनी गई कोर्स प्राथमिकताओं (Preferences) के आधार पर तैयार की जाएगी।
आवेदन शुल्क
आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा।
- सामान्य, OBC (NCL) और EWS वर्ग: 250
- SC/ST वर्ग: 100
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: बिहार में 32,388 शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, BPSC को भेजी गई TRE-4 की अधियाचना
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
- आवेदन करते समय उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेज तैयार रखने होंगे।
- पासपोर्ट साइज फोटो (स्कैन कॉपी)
- हस्ताक्षर (स्कैन कॉपी)
- 10वीं की मार्कशीट
- 12वीं की मार्कशीट
- कैटेगरी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- विश्वविद्यालय द्वारा मांगे गए अन्य आवश्यक दस्तावेज
| विवरण | तिथि |
| आवेदन शुरू | 27 जुलाई 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 2 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे) |
| प्रवेश का आधार | NCET 2026 स्कोर |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं:
1. ITEP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. नया रजिस्ट्रेशन करें।
3. आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें।
4. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
5. आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
6. सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
7. आगे के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट या PDF सुरक्षित रख लें।
ITEP क्या है?
'इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP)' चार वर्षीय शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम है, जिसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत तैयार किया गया है। इस कोर्स का उद्देश्य छात्रों को विषय ज्ञान के साथ-साथ आधुनिक शिक्षण कौशल प्रदान करना है, ताकि वे स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर करियर बना सकें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: स्नातक उम्मीदवारों के लिए ISRO में 244 पदों पर सरकारी नौकरी, जानें फीस और आवेदन का तरीका
