DU Btech Round 1 Seat Allotment Result 2026 Out: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने BTech एडमिशन 2026 के लिए राउंड 1 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर (DU Btech Round 1 Seat Allotment Result 2026) दिया है। एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले अभ्यर्थी ऑफिशियल एडमिशन पोर्टल admission.uod.ac.in पर जाकर अपना अलॉटमेंट स्टेटस देख (DU Btech Round 1 Seat Allotment Result) सकते हैं।
बता दें अलॉटमेंट रिजल्ट अभ्यर्थियों के जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) मेन 2026 स्कोर के आधार पर तैयार किया गया है। एप्लीकेंट्स अपनी रजिस्टर्ड JEE मेन एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉग इन कर सकते हैं और अलॉट हुई ब्रांच व एडमिशन स्टेटस देख सकते हैं।
DU Btech Round 1 Seat Allotment Result 2026: ऐसे देखें अपनी सीट का स्टेटस
- सबसे पहले admission.uod.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर DU Btech Round 1 Seat Allotment Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- सीट अलॉटमेंट की लिस्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
DU Btech Round 1 Seat Allotment Result: इस डेट तक कंफर्म करें अपना एडमिशन
जिन छात्रों को पहले राउंड में सीट मिली है, उन्हें 29 जून 2026 को शाम 4:59 बजे तक मिली हुई सीट स्वीकार करनी होगी। उम्मीदवारों द्वारा सीट स्वीकार करने के बाद, संबंधित विभाग, केंद्र और कॉलेज 30 जून 2026 तक जमा किए गए आवेदनों की जांच और उन्हें मंज़ूरी देंगे। एडमिशन कन्फर्म करने के लिए, उम्मीदवारों को 1 जुलाई 2026 तक फीस भरने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
