एजुकेशन

DU Academic Calendar 2026-27: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने जारी किया यूजी और पीजी कोर्स का एकेडमिक शेड्यूल, इस दिन से शुरू होगा नया सेशन

DU Academic Calendar 2026-27: दिल्ली यूनिवर्सिटी में यूजी और पीजी कोर्स की क्लासेस और छुट्टियों का पूरा एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके अनुसार, दोनों कोर्स के नए सेशन की क्लास की शुरुआत 28 जुलाई से होने वाली है।

Image

DU Academic Calendar (Photo - AI)

DU Academic Calendar 2026-27: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अपना ऑफिशियल एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। यह कैलेंडर विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट du.ac.in पर पीडीएफ (PDF) फॉर्मेट में छात्रों और टीचर के लिए उपलब्ध है। बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा जारी यह कैलेंडर न केवल अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए बल्कि पीजी यानी पोस्ट ग्रेजुएशन प्रोग्राम पर भी सामान्य रूप से लागू किया गया है।

डीयू द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार, नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 28 जुलाई से होगी। नए कैलेंडर को सुचारू रूप से चलाने के लिए विश्वविद्यालय ने इस बार वेकेशन की छुट्टियों को 20 जुलाई से बढ़ाकर 27 जुलाई 2026 तक कर दिया है, ताकि अगले ही दिन (28 जुलाई) से नया सत्र की शुरुआत की जा सके।

सेमेस्टर वाइज शेड्यूल

डीयू द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, सेमेस्टर 1, 3, 5, 7 के नए सत्र की नियमित कक्षाएं 28 जुलाई 2026 (मंगलवार) से शुरू होंगी, जबकि सेमेस्टर 2, 4, 6 और 8 की क्लास की शुरुआत विंटर वेकेशन के अगले ही दिन से यानी 1 जनवरी से होगी।

सेमेस्टर I, III, V, VII का शेड्यूल

गतिविधि (Activity)निर्धारित तिथि और दिन
कक्षाएं शुरू28th जुलाई, 2026 (मंगलवार)
Autumn अवकाश)18th अक्टूबर, 2026 (रविवार) to 25th अक्टूबर, 2026 (रविवार)
अवकाश के बाद कक्षाएं शुरू26th अक्टूबर, 2026 (सोमवार)
कक्षाओं का समापन, तैयारी की छुट्टी और प्रैक्टिकल परीक्षा की शुरुआत20th नवंबर, 2026 (शुक्रवार)
मुख्य लिखित परीक्षाएं शुरू04th दिसंबर, 2026 (शुक्रवार)
सर्दियों का अवकाश25th दिसंबर, 2026 (Friday) to 31st दिसंबर, 2026 (गुरुवार)

सेमेस्टर II, IV, VI, VIII का शेड्यूल

एक्टिविटी तय तारीख और दिन
क्लास शुरूृ01 जनवरी, 2027 (शुक्रवार)
मिड सेमेस्टर वेकेशन 21 मार्च, 2027 (रविवार) से 28 मार्च, 2027 (रविवार)
मिड सेमेस्टर वेकेशन के बाद क्लास शुरू 29 मार्च, 2027 (सोमवार)
क्लास खत्म, तैयारी की छुट्टी और प्रैक्टिकल एग्जाम शुरू 30 अप्रैल, 2027 (शुक्रवार)
थ्योरी एग्जाम शुरू 13 मई, 2027 (गुरुवार)
गर्मियों की छुट्टी (Summer Vacation)3 जून, 2027 (गुरुवार) से 20 जुलाई, 2027 (मंगलवार)

उम्मीदवारों को बता दें कि आवश्यकता पड़ने में अंतिम समय में यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा कैलेंडर में जरूरत के अनुसार बदलाव भी किए जा सकते हैं। यूनिवर्सिटी प्रशासन के मुताबिक, इस कैलेंडर में आखिरी समय की तात्कालिक जरूरतों के आधार पर बदलाव भी किए जा सकते हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article