DSSSB Admit Card 2023: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने 5 जुलाई से 11 जुलाई 2023 तक होने वाली विभिन्न परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। यहां आवेदनक करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। डीएसएसएसबी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक 5 जुलाई से 11 जुलाई 2023 तक लाइब्रेरियन, होम साइंस और अन्य पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित मोड पर परीक्षा आयोजित की जाएगी।
ध्यान रहे यहां बिना प्रवेश पत्र के अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ऐसे में प्रवेश पत्र ले जाना ना भूलें। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
DSSSB Admit Card 2023: यहां करें डाउनलोड
- dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर DSSSB Examinaion Of Various Posts For 5th julu to 11th July 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
