DSSSB Pharmacist Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (DSSSB Pharmacist Recruitment) खबर है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, स्टाफ कार ड्राइवर, नर्स मिडवाइफ, ड्राफ्ट्समैन ग्रेड 3 व स्टोर कीपर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी (DSSSB Pharmacist Vacancy) किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 414 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 21 मार्च को लिंक एक्टिव किया जाएगा। आवदेन की आखिरी तारीख 19 अप्रैल 2024 है। यहां आप पदानुसार वैकेंसी, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया व चयन प्रक्रिया से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
DSSSB Pharmacist Recruitment 2024: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
डीएसएसएसबी फार्मासिस्ट के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा डिप्लोमा/नर्सिंग में डिग्री या डिप्लोमा/संबंधित क्षेत्री में यूजी/पीजी डिग्री या बीएड होना चाहिए। वहीं आयु सीमा से संबंधित जानकारी के लिए एक बाद आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।DSSSB Pharmacist Recruitment 2024 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर DSSSB Pharmacist Recruitment 2024 For 414 Posts Apply Online लिंक पर क्लकि करें।
- यहां अपना पंजीकरण करें, पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आपका रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड आ जाएगा।
- इसके बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
