DU Academic Calendar 2022: क्या आप भी दिल्ली विश्वविद्यालय की तरफ से निकलने वाले एकेडमिक कैलेंडर का इंतजार कर रहे थे, यदि हां, तो यहां दिए गए अंडरग्रेजुएट कोर्स प्रोग्राम 2022-2 शेड्यूल को चेक करें
दिल्ली विश्वविद्यालय ने आज यानी 13 अक्टूबर को अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इसी के साथ ही अब अंडरग्रेजुएट कोर्स प्रोग्राम 2022-23 का शेड्यूल ऑनलाइन चेक किया जा सकता है। डीयू अकादमिक कैलेंडर देखें तो प्रथम वर्ष की कक्षाएं 2 नवंबर से शुरू की जा रही हैं। कैलेंडर में दोनों सेमेस्टर की जानकारी दी गई है। नीचे दिए गए लिंक से शेड्यूल को डाउनलोड किया जा सकता है।
सेमेस्टर 2 की कक्षाएं 20 मार्च, 2023 से शुरू होंगी। उम्मीदवारों को 8 जुलाई से 16 जुलाई, 2023 के बीच परीक्षा की तैयारी के लिए छुट्टी मिलेगी।
ऐसे चेक कर सकते हैं डीयू अकादमिक कैलेंडर 2022-23
- आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाएं
- होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, “Academic Calendar for the first year of Undergraduate courses for the academic year 2022-23”
- किसी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी और पीडीएफ स्क्रीन पर आ जाएगी
एक और संबंधित खबर है, दिल्ली विश्वविद्यालय ने गैर-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड, NCWEB के लिए पंजीकरण करने की समय सीमा बढ़ा दी है। पंजीकरण 25 जून को शुरू हुआ और 25 सितंबर, 2022 को समाप्त होने वाला था। हालांकि, विश्वविद्यालय ने घोषणा की है कि समय सीमा 19 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार इस अवसर का उपयोग कर सकते हैं और खुद को पंजीकृत करवा सकते हैं।
